{"_id":"6202d598a4d3a310297d2971","slug":"134a-list-of-school-allotment-released-admission-will-be-available-from-today-karnal-news-knl98382144","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए : स्कूल आवंटन की सूची जारी, आज से मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए : स्कूल आवंटन की सूची जारी, आज से मिलेगा दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नियम 134ए के तहत दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी आज से संबंधित स्कूल में जाकर दाखिला ले सकते हैं। वहीं मंगलवार को स्कूल आवंटन की सूची खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में लगाई गई। जहां पूरे दिन अभिभावक सूची में अपने बच्चों का नाम देखने के लिए आते रहे। खास बात यह भी है कि 18 फरवरी तक चलने वाली दाखिला प्रक्रिया में इन नए विद्यार्थियों के अलावा पहले चरण के लंबित विद्यार्थी भी दाखिला करवा सकते हैं। शिक्षा विभाग ने दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया है।
दूसरे ड्रा में केवल दूसरी से आठवीं कक्षा तक के 351 विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किया गया है। 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए किसी भी विद्यार्थी का नाम नहीं आया। इसी तरह पहले चरण के भी 987 विद्यार्थी दाखिले के लिए वेटिंग में थे। जिले में सभी छह खंडों में 3389 विद्यार्थियों ने पात्रता परीक्षा पास की थी। पहले चरण में 2724 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए गए थे। जिनमें से 1349 विद्यार्थियों को दाखिले मिले। जबकि 378 के आवेदन निरस्त हो गए थे।
314 विद्यार्थी असमंजस में
दूसरे ड्रा में विकल्प भरने के बाद भी 314 विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी है। इन्हें विभाग की ओर से कोई भी स्कूल आवंटित नहीं किया गया है। जबकि पात्रता परीक्षा पास करने वाले जिले के 665 विद्यार्थियों को दूसरे ड्रा की प्रक्रिया में शामिल किया गया था। सभी ने रिक्त सीटों के आधार पर पसंद के स्कूल का विकल्प भरा था। अब ये विद्यार्थी असमंजस में हैं। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि ये विद्यार्थी अपने पुराने स्कूल में ही अभी पढ़ाई जारी रखें।
विज्ञापन
इस कक्षा के इतने विद्यार्थियों को
आवंटित हुए स्कूल
कक्षा विद्यार्थी
दूसरी 71
तीसरी 64
चौथी 72
पांचवीं 53
छठी 48
सातवीं 23
आठवीं 20
कुल 351
दूसरे चरण की प्रक्रिया के तहत आज दाखिले दिए जाएंगे। स्कूलों को विभाग की ओर से 18 फरवरी तक दाखिले देने के निर्देश दिए हैं। दाखिला प्रक्रिया में पहले चरण के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है।
- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी