फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   134A: If consent is not reached, admission date extended till December 31

134ए : सहमति नहीं बनी तो 31 दिसंबर तक बढ़ाई दाखिला तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
134A: If consent is not reached, admission date extended till December 31
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए अंतिम दिन तक भी स्कूलों और शिक्षा विभाग के बीच सहमति नहीं बनी तो विभाग को अंतिम तिथि आगे बढ़ानी पड़ी। अब जिन विद्यार्थियों को नियम 134ए के तहत स्कूल आवंटित हुए हैं, उन्हें 31 दिसंबर तक स्कूलों में दाखिला दिया जा सकता है। हालांकि अभी तक कई स्कूलों में दाखिलों की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
इधर, विभाग ने अभिभावकों से विद्यार्थियों के आवेदन फार्म में परिवार पहचान पत्र की संख्या अपडेट कराने के निर्देश दे दिए हैं, क्योंकि ज्यादातर विद्यार्थियों के फार्म में परिवार पहचान पत्र संख्या नहीं दी गई। ऐसे में जब तक सभी चयनित विद्यार्थियों की यह संख्या अपडेट नहीं होती, तब तक उन्हें दाखिला भी नहीं दिया जाएगा। विभाग के निर्देश जारी होने के बाद से ही अभिभावक खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में संख्या दर्ज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं स्कूल संचालक भी अपनी मांगों पर अड़े हैं। ऐसे में अभिभावक स्कूलों और अधिकारियों के चक्कर काटते परेशान हो रहे हैं। सभी छह खंडों के 361 स्कूलों में 2765 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन

कई स्कूलों ने शुरू की दाखिला प्रक्रिया
कई स्कूलों ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन अभिभावकों ने अभी तक आवेदन फार्म में परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज नहीं कराई, वे समय रहते करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
कल सीएम से होगी मुलाकात
विभाग ने दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। 26 दिसंबर को सीएम के साथ भी संगठन के प्रतिनिधिमंडल की बैठक होनी है। इसके निर्णय आने के बाद ही स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
- डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed