फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   134A: Entrance exam will be held on December 5 at 14 centers in six sections

134ए : छह खंडों में 14 केंद्रों पर पांच दिसंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
134A: Entrance exam will be held on December 5 at 14 centers in six sections
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की पांच दिसंबर को प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जिले के सभी छह खंडों में 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। जहां कुल 361 स्कूलों की 10259 सीटों पर दाखिले के लिए 4032 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों की सूची वीरवार को खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी लगाई गई है। इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से और विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर पर केंद्र व रोल नंबर की जानकारी दी गई है।
आवेदक विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करनाल खंड में सबसे ज्यादा विद्यार्थी हैं, इसलिए यहां सात केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। इसी तरह असंध में तीन और घरौंडा, निसिंग व इंद्री खंड में एक-एक केंद्र पर परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में केवल वही विद्यार्थी हिस्सा लेंगे, जो निजी स्कूलों में पढ़ते हैं। जबकि सरकारी स्कूलों से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पिछली कक्षा के परीक्षा परिणाम के आधार पर ही नियम के तहत दाखिला मिलेगा। जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा दूसरी से 9वीं तक दाखिले के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

इस केंद्र पर इनकी होगी परीक्षा
- करनाल खंड : एसबीएस स्कूल में कक्षा दूसरी, राजकीय स्कूल रेलवे रोड (लड़के) में कक्षा तीसरी, राजकीय स्कूल रेलवे रोड (कन्या) में कक्षा चौथी, राजकीय कन्या स्कूल प्रेम नगर में कक्षा पांचवीं, प्रताप पब्लिक स्कूल जरनैली कॉलोनी में कक्षा छठी, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में कक्षा सातवीं व एसडी मॉडल स्कूल में कक्षा आठवीं और 9वीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीलोखेड़ी खंड : एसडीएमएन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 2 और 4 तक, स्वामी श्रद्धानंद विद्यालय में कक्षा 3 और 5वीं व डीएवी - स्कूल में कक्षा छठी से 9वीं तक

- असंध खंड : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 2 से 9वीं तक
- घरौंडा खंड : पार्थ पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 से 9वीं तक
- इंद्री खंड : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 2 से 9वीं तक
- निसिंग खंड : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिड़ाव में कक्षा 2 से 9वीं तक
नियम 134ए की परीक्षा को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जिले में 14 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
- राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed