फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   134A: Admission process complete, 1071 students were disappointed

134ए : दाखिला प्रक्रिया हुई पूरी, 1071 विद्यार्थियों को हाथ लगी निराशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
134A: Admission process complete, 1071 students were disappointed
करनाल। नियम 134ए के तहत दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग की ओर से 21 फरवरी तक स्कूलों को दाखिले के लिए समय दिया गया था लेकिन अंतिम दिन तक भी कई निजी स्कूलों की मनमानी जारी रही। ऐसे में 1071 विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिला है।
विज्ञापन

प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार तक जिले में कुल 1541 विद्यार्थियों के दाखिले हुए। जबकि 458 विद्यार्थियों के आवेदन को स्कूलों की ओर से खामियां मिलने पर निरस्त कर दिया गया। जिले के सभी छह खंडों से कुल 3389 विद्यार्थियों ने पात्रता परीक्षा पास की थी। इनमें से कुल 3070 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए गए थे। इधर अभिभावकों का कहना है कि स्कूल दाखिला देने में आनाकानी बरत रहे हैं। जब भी दाखिले के लिए गए, किसी न किसी बहाने से वापस भेज दिए।
विज्ञापन

65 दिन चली प्रक्रिया, कई बार बढ़ी तिथि
स्कूल आवंटन के बाद 17 दिसंबर को दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। शुरुआत में कोई भी स्कूल दाखिला नहीं दे रहा था। बाद में सरकार की ओर से फीस का भुगतान किया गया। फिर कुछ स्कूलों ने दाखिला देना शुरू किया। ऐसे में कुल 65 दिन चली प्रक्रिया में करीब 50 प्रतिशत ही दाखिले हो पाए। इस दौरान चार बार दाखिले करने की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed