{"_id":"61b3bc4edbaa9a1797288496","slug":"134a-2730-students-passed-the-entrance-exam-the-first-draw-will-be-on-13-karnal-news-knl923654139","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए : 2730 विद्यार्थियों ने पास की प्रवेश परीक्षा, 13 को होगा पहला ड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए : 2730 विद्यार्थियों ने पास की प्रवेश परीक्षा, 13 को होगा पहला ड्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। सभी छह खंडों से कुल 2730 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। जबकि 3936 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 1206 विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं।
13 दिसंबर को पहला ड्रा जारी होगा। जिसमें विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। इस ड्रा में परीक्षा पास करने वाले 2730 विद्यार्थियों के अलावा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 659 विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। कुल 3389 विद्यार्थी ड्रा में शामिल होंगे। जिन्हें मेरिट और भरे विकल्पों के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे। नियम के अनुसार, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 659 विद्यार्थी बिना प्रवेश परीक्षा के ही पात्र माने जा रहे हैं। विभाग की योजना के अनुसार, ड्रा शिक्षा निदेशालय की ओर से ही जारी किया जाएगा। यदि पहले ड्रा में सीटें खाली बचती हैं, तो दूसरा ड्रा भी जारी किया जाएगा। नियम के तहत कक्षा दूसरी से 9वीं तक प्रवेश परीक्षा के परिणाम और 11वीं में 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के आधार पर दाखिले दिए जाने हैं।
मोबाइल पर भी आएगा संदेश
13 दिसंबर को जारी होने वाले ड्रा की सूची सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में भी लगाई जाएगी। इसके अलावा विभाग की ओर से विद्यार्थियों द्वारा आवेदन फार्म में दिए गए मोबाइल नंबर पर भी संदेश जारी होगा। विद्यार्थी को जो स्कूल अलॉट होगा, वहां पर जाकर उन्हें अपने फार्म में भरे दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इसके बाद दस्तावेज पूरे होने पर उन्हें दाखिला दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह है स्थिति-
कक्षा पास सरकारी स्कूल के विद्यार्थी कुल
दूसरी 605 110 715
तीसरी 706 108 814
चौथी 434 73 507
पांचवीं 339 77 416
छठी 274 59 333
सातवीं 136 71 207
आठवीं 163 58 221
नौवीं 73 40 113
11वीं 0 63 63
कुल 2730 659 3389
पहले ड्रा में 3389 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। 2730 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। 13 दिसंबर को पहला ड्रा निकलेगा। -राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी