फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कोहंड रेलवे फाटक पर पुल का निर्माण शुरू

कोहंड रेलवे फाटक पर पुल का निर्माण शुरू

Thu, 28 Feb 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
कोहंड रेलवे फाटक पर पुल का निर्माण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। कोहंड रेलवे फाटक पर वाहन चालकों को लंबे इंतजार से छुटकारा दिलवाने के लिए कोहंड रेलवे फाटक पर पुल का निर्माण शुरू हो चुका है। कोहंड-असंध मार्ग पर स्थित इस रेलवे फाटक पर एक साथ दो पुलों का निर्माण किया जाएगा।
एक रेलवे लाइन के ऊपर से होकर गुजरेगा तो दूसरा पूल रेलवे लाइन के नीचे से। प्रदेश में पहली बार डबल रेलवे पूल का निर्माण किया जा रहा है। लगभग पचास करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस डबल पुल से रेलवे लाइन के आस-पास स्थित लगभग दो दर्जन गांवों, पानीपत रिफाइनरी व असंध हलके के लोगों को फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार, 24 घंटों में इस ट्रैक से करीब 180 रेल गाड़ियां आवागमन करती हैं। लिहाजा रेल लाइन व्यस्त होने के कारण कोहंड स्थित फाटक संख्या 61 स्पेशल अधिकतर समय बंद रहती है। ऐसे में कोहंड-असंध मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को इस फाटक पर घंटों फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। बीते करीब तीस वर्षों से इलाके के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग इस फाटक की समस्या से त्रस्त हैं। रेलवे लाइन के दूसरी तरफ स्थित इंडेन गैस का बाटलिंग प्लांट व इंडियन ऑयल की रिफाइनरी बनने से फाटक पर जाम की समस्या विकट हो चुकी है।
विज्ञापन


जान जोखिम में डालकर करते है क्रॉसिंग
स्थानीय निवासी एवं वाहन चालक राजेश कुमार, रमेश कुमार, रिंकू, गौरव कुमार, सुरेश और अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने अंडरब्रिज और ओवरब्रिज बनाने का एक सराहनीय फैसला लिया है। सरकार ने बेहतर सोच के साथ काम किया है। रेलवे फाटक पर वाहन चालकों को बहुत ही ज्यादा इंतजार करना पड़ता है। जिससे जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। अब न सिर्फ जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनेंगे आरओबी व आरयूबी पुल
विधायक हरविंदर कल्याण ने बताया कि कोहंड फाटक पर बनाया जा रहा रेलवे पुल प्रदेश का पहला ऐसा ब्रिज होगा। इसमें आरओबी और आरयूबी दोनो होंगे। फाटक पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज से जहां बड़े वाहन रेलवे लाइन क्रास करेंगे, वहीं छोटे वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए रेलवे अंडर ब्रिज बनेगा। उन्होंने कहा कि फाटक निर्माण से लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए तीन नई वैकल्पिक सड़कें भी बनाई जाएगी।


दो वर्ष नहीं एक वर्ष में पूरा करेंगे कार्य
पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ राजकुमार चावला ने बताया कि इस पुल के निर्माण पर 22 करोड़ व सड़कों के निर्माण पर करीब 28 करोड़ की राशी खर्च की जायेगी। पहली सड़क कोहंड से पेप्सी पूल तक, दूसरी कोहंड से शेखपुरा तक और तीसरी कोहंड से शनि मंदिर के पास हाइवे पर मिलेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे पुलों के निर्माण के लिए दो वर्षों का समय रखा गया है, लेकिन इस कार्य को एक वर्ष के अंदर ही पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed