फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ठाकुर वीरेंद्र सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया

ठाकुर वीरेंद्र सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया

Fri, 15 Feb 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
ठाकुर वीरेंद्र सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। ठाकुर वीरेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी का हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र सिंह घरौंडा से विधायक रहे ठाकुर रणधीर सिंह के पुत्र हैं और कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं सें भी जुड़े हुए हैं। वीरेंद्र सिंह के दादा जयदेव सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने वीरेंद्र सिंह को लड्डू खिलाकर बधाई दी और जिम्मेदारी के साथ पार्टी संगठन के लिए काम करने की उम्मीद जताई। भाजपा के शहरी मंडल अध्यक्ष प्रवीण लाठर, रामनगर मंडल के उपप्रधान प्रमोद नागपाल व हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह भी वीरेंद्र सिंह को बधाई देने पहुंचे। इस मौके वर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करने का काम करेंगे। अपनी नियुक्ति पर वीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, प्रदेश महामंत्री वेदपाल सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला सचिव भगवान दास अघी, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, श्रीपाल सिंह एडवोकेट, रामकुमार आर्य एडवोकेट, राजकुमार, जयदीप चौहान, चरण सिंह, रमेश, राजिंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र सिह राणा व सोमपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed