फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीएम सिटी में चोर बेखौफ, अब थानेदार के घर चोरी

सीएम सिटी में चोर बेखौफ, अब थानेदार के घर चोरी

Fri, 19 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सीएम सिटी में चोर बेखौफ, अब थानेदार के घर चोरी
सीएम सिटी में चोर बेखौफ, थानेदार के घर से एलईडी और 10 हजार रुपये पर हाथ साफ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सीएम सिटी में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोर पुलिस अधिकारियों तक के घरों को निशाना बनाने से भी नहीं डर रहे हैं। शुक्रवार को सेक्टर-13 में पानीपत जीआरपी में तैनात महिला एएसआई के घर से चोर एक एलईडी और 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। फिलहाल महिला पुलिस कर्मचारी बेटी के पास ऑस्ट्रेलिया गई हुई है। मकान में और कितना सामान चोरी हुआ है, यह महिला पुलिस कर्मचारी के आने पर ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें पांच दिन पहले चोर प्रेम कॉलेेनी स्थिति एक पुलिस कर्मचारी के घर से लगभग दो लाख रुपये कैश और 30 तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए थे। पुलिस का दावा है कि रात को पुलिस की गश्त करती है, लेकिन फिर भी चोर मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इससे साबित हो रहा है कि पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। सेक्टर-13 चौकी प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि सेक्टर-13 निवासी एएसआई किरण शर्मा पानीपत जीआरपी में कार्यरत है। वह पिछले 15 दिनों से बेटी के पास ऑस्ट्रेलिया गई हुई है। उसे 26 जनवरी को वापस घर आना था। इसलिए उसने फोन कर रिश्तेदार को घर की साफ-सफाई करवाने के लिए बोला था, जैसे ही उसके रिश्तेदार ने उसके मकान को खोला तो मकान में सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सुचना दी। सूचना मिलते ही मामले की जांच की तो पता चला कि घर से एक एलईडी व दस हजार रुपये गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed