{"_id":"5a53be954f1c1b09788b748b","slug":"131515437717-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने हटवाया सात एकड़ भूमि की लंबाई पर किया चालीस साल पुराना कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने हटवाया सात एकड़ भूमि की लंबाई पर किया चालीस साल पुराना कब्जा
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने सात एकड़ भूमि पर 40 साल पुराना कब्जा हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
गांव मुस्सेपुर में सोमवार को प्रशासन द्वारा करीब सात एकड़ भूमि की लंबाई पर किसानों द्वारा चालीस साल से किए गए कब्जे को हटवाया गया। यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसानों ने सात एकड़ की लंबाई के कच्चे रस्ते पर कब्जा किया हुआ था। यह कार्रवाई बीडीपीओ राजकुमार की देखरेख में हुई। कब्जाधारी किसानों ने इस रास्ते की जगह पर गेहूं की फसल बोई हुई थी। बता दें कि मुस्सेपुर निवासी समे सिंह द्वारा इसकी शिकायत की गई थी। इसके आधार पर प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इस बारे जानकारी देते हुए बीडीपीओ राजकुमार ने बताया कि गांव वासी समेसिंह ने सीएम विड़ो के माध्यम से कब्जे को हटवाने की मांग की थी। समे सिंह ने शिकायत के माध्यम से बताया था कि खेतों के कच्चे रास्ते पर कई किसानों द्वारा कब्जा किया गया था। जोकि काफी वर्षों से किया हुआ है। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने भूमि को कब्जा मुक्त करवाया है। सरपंच प्रतिनिधि रविदत्त गुज्जर ने बताया कि यह कब्जा किसानों द्वारा पिछले करीब चालीस साल से भी ज्यादा समय से किया हुआ। जिसे प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त करवाया गया है। यह कार्रवाई शांतिपूर्वक की गई है।