{"_id":"5a4690884f1c1bbd208b9857","slug":"131514573960-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मचारी के घर से 4 हजार रुपये नगदी और मोबाइल फोन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मचारी के घर से 4 हजार रुपये नगदी और मोबाइल फोन चोरी
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मचारी के घर से नकदी और मोबाइल चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
मधुबन पुलिस अकादमी में तैनात एक पुलिस कर्मचारी के घर से चोर चार हजार हजार रुपये और मोबाइल चुराकर फरार हो गए। पुलिस कर्मचारी ने इसकी शिकायत मधुबन थाना में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अकादमी निवासी एएसअई राकेश ने दी शिकायत में बताया कि वह सुबह पौने छह बजे पीटी के लिए घर से ग्राउंड गया था। थोड़ी देर बाद ही पत्नी ने उसे फोन करके बताया कि उनके घर में चोर घुस गए हैं। जब वह घर गया तो उसकी पत्नी ने बताया कि वह घर में बच्चों के साथ सो रही थी तो अचानक घर की लाइट ऑन हुई। कोई नहीं बोला और लाइट बंद हो गई। जब उसका बेटा बाहर गया तो किसी के भागने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने चेक किया तो फ्रीज पर रखा हुआ मोबाइल और 4 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।