फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 किलोमीटर प्रति घंटा से चली शीलतहर ने छुड़ाई कंपकंपी, घरौंडा में ठंड से दो की मौत

10 किलोमीटर प्रति घंटा से चली शीलतहर ने छुड़ाई कंपकंपी, घरौंडा में ठंड से दो की मौत

Thu, 14 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
10 किलोमीटर प्रति घंटा से चली शीलतहर ने छुड़ाई कंपकंपी, घरौंडा में ठंड से दो की मौत
10 किलोमीटर प्रति घंटा से चली शीत लहर ने छुड़ाई कंपकंपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद सर्दी ने चार साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। दिसंबर माह में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा, शीत लहर भी चलेगी। वीरवार को 10 किलोमीटर प्रति घंटा से चली ठंडी हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी। वहीं, घरौंडा में कड़ाके की ठंड के चलते खुले आसमान तले सो रहे दो बुजुर्गों की मौत होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, 21 दिसंबर 2014 को अधिकतम तापमान गिरकर 12 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद चार साल बाद वीरवार को अधिकतम तापमान में यह रिकार्ड गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल में वीरवार सुबह नमी 100 प्रतिशत और बाद दोपहर लगभग 95 फीसदी रही। इसी प्रकार, वायु दबाव 11.5 और 13.6 फीसदी रहा। दिन में शीत लहर की स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही, वहीं औसतन 2.6 किलोमीटर के हिसाब से शीत लहर चली।
विज्ञापन


केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ श्याम सिंह चौहान ने बताया कि अचानक हुई सर्दी ने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। संभावना है कि अधिकतम तापमान और नीचे जाएगा, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिन तक सुबह और शाम को धुंध और बादल भी छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed