{"_id":"597a2e4f4f1c1b7e758b47c4","slug":"131501179471-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी स्कूल में शुरू हुआ खेल नर्सरी का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी स्कूल में शुरू हुआ खेल नर्सरी का ट्रायल
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
करनाल।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन में हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर घोषित खेल नर्सरी में एथलेटिक और तैराकी के लिए बच्चों के ट्रायल लिए गए। इसमें लगभग 800 बच्चों ने खेल नर्सरी में दाखिला लेने के लिए ट्रायल दिया। जिला परिषद सदस्य संतोष बांगड और डीएसओ अनिल कुमार व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता गौतम ने ट्रायल की शुरुआत की। इस अवसर पर संतोष बांगड ने कहा कि सफलता हरियाणा सरकार द्वारा खेल नर्सरियां की शुरुआत एक सार्थक और सराहनीय कदम हैं, जो स्थानीय बच्चों को खिलाड़ी के तौर पर बहुत मार्गदर्शन प्रदान करेगा। प्रधानाचार्या अनीता गौतम ने कहा कि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन को एथलेटिक और तैराकी की खेल नर्सरी का मिलना एक एतिहासिक कदम है जो नए राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों का जन्म देगा ऐसा मेरा विश्वास है। उन्होंने बच्चों की कड़ी मेहनत के साथ साथ अनुशासन में रहने की सलाह देते हुए शुभकामनाएं दी।