{"_id":"66a6f0b16fc2c095b20f3796","slug":"125-meritorious-people-of-rajput-community-honored-karnal-news-c-18-knl1008-440449-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राजपूत समाज के 125 मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राजपूत समाज के 125 मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
- महाराणा प्रताप भवन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राजपूत सभा करनाल की ओर से 10वीं और 12वीं में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजपूत समाज के करीब 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसको लेकर महाराणा प्रताप भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम से पूर्व राजपूत महापुरुष की प्रतिमा लगाने के लिए महाराणा प्रताप भवन के प्रांगण में भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। सम्मान समारोह उन छात्र-छात्राओं के लिए किया गया जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में ग्रामीण क्षेत्र में 85 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
मुख्य अतिथि एमएल राणा, विशिष्ट अतिथि एसपी चौहान, ईश्वर सिंह, अमित राणा, राजपूत सभा के प्रधान डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा प्रवक्ता वीरेंद्र चौहान, कुंवर अमित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जो छात्र-छात्राएं यह सम्मान हासिल नहीं कर पाए वह आगे के लिए मेहनत करें। सभी विद्यार्थी अच्छे नंबर लाकर कामयाबी हासिल करें, जिससे आपके माता-पिता, गांव और जिले का नाम रोशन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व और वर्तमान समय की पढ़ाई में काफी अंतर आ गया है। आधुनिक युग में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है। सभी विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। इस अवसर पर योगेंद्र राणा जिला अध्यक्ष भाजपा, अनिल राणा, राजपूत सभा के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह नंबरदार, महासचिव बृजपाल राणा एडवोकेट, युवा अध्यक्ष गुरदीप बीजना, कोषाध्यक्ष अजमेर सिंह पंवार, मानसिंह, एमएस तंवर, दलवीर सरपंच व अभिभावक भी मौजूद रहे।