{"_id":"5c65baabbdec225eb27aacaf","slug":"121550170795-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरौंडा के लोगों को अब मिलेगी ई-लाइब्रेरी 19-07-31","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौंडा के लोगों को अब मिलेगी ई-लाइब्रेरी 19-07-31
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। शहर के लोगों को जल्द ही ई-लाइब्रेरी की सौगात मिलने वाली है। हर्बल पार्क में लाइब्रेरी बनकर तैयार है। आधुनिक सुविधाओं से लेस ई-लाइब्रेरी में लोगों को कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर, बुक्स, न्यूजपेपर के साथ-साथ अन्य डिजिटल सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। नगरपालिका अधिकारियों के मुताबिक अभी लाइब्रेरी में कम्प्यूटर सिस्टम लगाए जा चुके हैं और इंटरनेट कनेक्शन के लिए अप्लाई कर दिया गया है। बहुत-सी किताबें पुस्तकालय में आ चुकी हैं और बहुत-सी आनी बाकी हैं। साथ ही कुर्सी, मेज, न्यूज स्टैंड, अलमारी सेट लगा दिए गए हैं।
शिक्षा सामग्री में छात्रों के लिए होगी कारगर
नगर पालिका घरौंडा ई-लाइब्रेरी मेडिकल और नॉन मेडिकल पढ़ने वाले छात्रों के लिए शिक्षा सामग्री प्रदान करने में कारगर होगी। आमजन के साथ-साथ इस लाइब्रेरी में छात्रों की सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया है। फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी जैसे सब्जेक्ट के लिए महत्वपूर्ण शिक्षा सामग्री मिल सके। इसके लिए यहां पर डिजिटल ऑनलाइन लेक्चर की सुविधा पर भी विचार किया जा रहा है। नपा अधिकारियों के मुताबिक घरौंडा में भी कई लेखक हैं, जिन्होंने अपनी पुस्तकें लिखी हैं। उनकी पुस्तकों को भी लाइब्रेरी में स्थान दिया जाएगा, ताकि लोगों को स्थानीय लेखकों की जानकारी मिले।
वॉल पेंटिंग से सजा है पुस्तकालय
नगर पालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा के मुताबिक लाइब्रेरी को एक अच्छा आउटलुक दिया गया है। लाइब्रेरी के बाहर गुलदस्तों से सौंदर्यीकरण किया गया है, जबकि लाइब्रेरी के अंदर वाल पेंटिंग करवाई गई है। सामने की दीवार पर बैक टू स्कूल टैग लाइन का इस्तेमाल किया गया है, ताकि यहां आने वालों को लगे कि वे दोबारा से स्कूल की क्लास में आ गए है। नपा सचिव का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति पुस्तकालय में पुस्तकें डोनेट करना चाहता है तो वह भी दे सकता है।
विज्ञापन
विधायक हरविंद्र कल्याण के प्रयास सराहनीय
शहर में वर्षों से स्वामी भीष्म के नाम पर लाइब्रेरी की मांग उठती आ रही थी। विधायक हरविंद्र कल्याण के संज्ञान में यह मामला पहुंचा तो उन्होंने शहरवासियों को एक लाइब्रेरी देने का वादा किया था। उन्हीं के प्रयासों से 15 लाख से ज्यादा की लागत से ई-लाइब्रेरी बनकर तैयार है।
लाइब्रेरी बनकर तैयार हो चुकी है। लाइब्रेरी में शिक्षा संबंधी सामग्री आ चुकी है। कम्प्यूटर लग गए हैं। इंटरनेट कनेक्शन के लिए अप्लाई किया है। आने वाले कुछ ही सप्ताह में लाइब्रेरी विधायक हरविंद्र कल्याण के करकमलों द्वारा शहरवासियों को सुपुर्द किया जाएगा। -रविप्रकाश शर्मा, सचिव, नपा घरौंडा।