{"_id":"5c5c308cbdec222bf4528976","slug":"121549545612-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर रेनू बाला ने 1.75 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर रेनू बाला ने 1.75 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मेयर रेनू बाला गुप्ता ने बुधवार को शहर में दो अलग-अलग जगहों पर 1.75 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। वार्ड-13 स्थित सदर बाजार एरिया में महापौर ने गंदे पानी की निकासी के लिए एक नाले के निर्माण की शुरुआत की। 1400 फीट लंबा नाला ऊपर से कवर होकर बॉक्स टाइप बनेगा। इस पर अनुमानित 23 लाख रुपये खर्च होंगे। निगम के सहायक इंजीनियर लख्मीचंद राघव ने बताया कि यह कार्य 2 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। नाला संत निक्का सिंह स्कूल के आगे से शुरू होकर खेड़ा चौक से होते हुए बकरा मार्केट तक बनेगा। वार्ड पार्षद ईश गुलाटी व पूर्व पार्षद सुदेश गुलाटी भी मौके पर मौजूद रहे।
इसके बाद मेयर ने वार्ड-5 में रांवर रोड स्थित कनिका विहार व इसके साथ लगती विकास कॉलोनी के लिए अनुमानित डेढ़ करोड़ की लागत के विकास कार्य की शुरुआत की। करीब साढ़े 5 किलोमीटर लंबी गलियों में सीवरेज के लिए स्थायी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। मेयर ने कहा कि यह कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। इससे करीब 6 हजार की आबादी को फायदा होगा। मौके पर वार्ड पार्षद जय भगवान कश्यप, जसबीर राणा, प्रदीप राणा, सुरेश राणा, सुल्तान सैनी, आशा देवी, पूनम व अंजू मौजूद रहीं।