{"_id":"5c3a4a2bbdec2273371b8c7f","slug":"121547323947-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय के बाहर तीसरे दिन भी गरजीं आशा वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय के बाहर तीसरे दिन भी गरजीं आशा वर्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आशा वर्कर यूनियन का सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता प्रधान सुदेश ने की व संचालन कोषाध्यक्ष रोशनी देवी ने किया। सुदेश ने कहा कि एमआर, आयुष्मान भारत योजना समेत तमाम तरह के एरियर व प्रोत्साहन राशियों का भुगतान सरकार की ओर से अभी तक आशा वर्कर्स को नहीं किया गया है।
आशा वर्कर्स बार-बार सरकार से गुहार लगा चुकी है मगर कोई सुनवाई नहीं होती। इस मौके पर सीटू नेता जगपाल राणा और जोगा सिंह ने भाजपा सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की। अध्यापक संघ के नेता कृष्ण कुमार निर्माण ने आशा वर्कर्स के धरने का समर्थन करते हुए एकजुटता का आह्वान किया। ज्ञान विज्ञान समिति के जिला प्रधान राजिंद्र सिंह, जनवादी महिला समिति की नेता जरासो देवी, खेत मजदूर यूनियन के राज्य नेता जगमाल सिंह ने आशा वर्कर्स को संबोधित किया। इस अवसर पर बबली, लक्ष्मी, सुमन, संतोष और कविता ने मांगों का विस्तार से जिक्र करते हुए सरकार से जल्द से जल्द मांगें लागू करने की बात कही।