{"_id":"5c37a641bdec22737b7b6aa3","slug":"121547150913-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर ट्रक चालक व सहायक से लूटी नकदी और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के बल पर ट्रक चालक व सहायक से लूटी नकदी और मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पिस्तौल के बल पर तीन बदमाशों ने एक ट्रक चालक और उसके सहायक से नकदी और मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीसरे की तलाश की जा रही है।
गांव सिरसमा निवासी राजकुमार ने बताया कि वह ट्रक चलाता है और ओम प्रकाश उसके साथ हेल्पर के रूप में काम करता है। वह उत्तम नगर नई दिल्ली से सरिया लोड करवाकर निगदू गोयल सिमेंट स्टोर के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव अंजनथली कुटिया के नजदीक पहुंचे, तो तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी के आगे बाइक रोकी। इस कारण उन्हें गाड़ी के ब्रेक लगाने पड़े। इस दौरान बाइक सवार दो युवक ड्राईवर साइड व एक लड़का कंडेक्टर साइड से की खिड़की से गाड़ी में घुस गए। दोनों युवकों ने हाथ में पिस्तौल ले रखी थी। दो युवकों ने उसके व हेल्पर की कनपटी पर पिस्तौल रख दी और तीसरे युवक ने उसकी पैंट की जेब से पर्स निकाल लिया, जिसमें एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस व 1500 रुपये व कमीज की जेब मोबाइल फोन निकाल लिया। इसी तरह हेल्पर ओम प्रकाश का पर्स छीन लिया। इसमें उसके 1550 रुपये व पैंट की बांईं जेब से करीब 7500 रुपये मोबाइल फोन निकाल लिया। इतना ही नहीं आरोपी युवकों ने हेल्पर के पर्स में तेल की पर्चियां व अन्य समान की पर्चियां भी थी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक बाइक लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवकों का पीछा और दो को काबू कर लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।