{"_id":"5bfeecdabdec22414c643a5c","slug":"121543433434-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशालय से आएगा मंथली टेस्ट का प्रश्न पत्र, आज से है मंथली टेस्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशालय से आएगा मंथली टेस्ट का प्रश्न पत्र, आज से है मंथली टेस्ट शुरू
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आईटीआई में होने वाले मंथली टेस्ट का प्रश्न पत्र इस बार निदेशालय से आएगा। यह मंथली टेस्ट आज से शुरू हैं, यानि 29 और 30 नवंबर को होंगे।
बता दें पहले यह मंथली टेस्ट आईटीआई में ही तैयार किए जाते थे। वहीं दूसरी ओर एक और बड़ी समस्या आईटीआई में आने वाली है। आईटीआई में 2018-2019 की लिखित परीक्षा बंद करके ऑनलाइन परीक्षा लेने का निर्णय लिया हुआ है। नई व्यवस्था को लागू करने में प्राचार्यों के सामने कंप्यूटर को लेकर समस्या आएगी। ऑनलाइन परीक्षा के आईटीआई परिसर में कंप्यूटर का होना भी बहुत जरूरी है, लेकिन आईटीआई में विद्यार्थियों की संख्या के मुताबिक कंप्यूटरों ही संख्या बहुत कम है। करनाल आईटीआई में 1800 विद्यार्थी हैं लेकिन कंप्यूटर की बात करें तो करीब 100 ही कंप्यूटर हैं। ऐसे में परीक्षा कैसे होगी, इसे लेकर परेशानी बढ़ सकती है।
पहले होती थी कागज पर परीक्षा
बता दें आईटीआई में भी अन्य शिक्षण संस्थानों की भांति ही वार्षिक परीक्षाएं लिखित में होती हैं। परीक्षाओं की प्रक्रिया लंबी होती है। वहीं लिखित परीक्षा में कागज की खपत भी अधिक होती है। परीक्षा होने पर विद्यार्थियों का परिणाम तैयार करने में भी काफी समय लग जाता है। लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए आईटीआई मुख्यालय ने चालू सत्र से विद्यार्थियों की परीक्षाएं ऑनलाइन लेने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि आईटीआई की वार्षिक परीक्षाएं जून माह में होंगी।
जिले में हैं सरकारी व प्राइवेट 20 आईटीआई
जिले में सरकारी व प्राइवेट 20 आईटीआई हैं जिसमें दो आईटीआई करनाल में हैं, इनमें से एक महिला आईटीआई है। इससे अलग एक बल्ला, एक असंध, एक तरावड़ी व एक निसिंग में है। बाकि 14 आईटीआई प्राइवेट हैं। सबसे बड़ी आईटीआई बाबू मूल चंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इसमें 27 ट्रेड हैं और इनमें एक हजार विद्यार्थियों की सीट है।
विज्ञापन
मुख्यालय ने खत्म किया सेमेस्टर सिस्टम
आईटीआई मुख्यालय ने सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर दिया है। आईटीआई में अब वर्ष में एक बार ही परीक्षाएं होंगी। अधिकारियों के अनुसार आईटीआई में पहले दो बार परीक्षाएं होती थीं। नई व्यवस्था लागू होने पर विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। इससे विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी अच्छा आएगा, लेकिन इसके लिए कंप्यूटरों की संख्या बढ़ाना बहुत जरूरी है।
इस बार मंथली टेस्ट का प्रश्न पत्र निदेशालय से आएगा। इससे अलग इस बार ऑनलाइन परीक्षा के लिए विभाग ने निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी इस नई व्यवस्था में उपकरणों को लेकर विचार किया जा रहा है। आईटीआई में 100 के करीब कंप्यूटर हैं। ऐसे में ग्रुप बनाकर ही परीक्षा ली जाएगी।
-बलदेव सिंह, प्रिंसिपल आईटीआई, करनाल।