{"_id":"5b05b6a64f1c1b2b118b5b93","slug":"121527101094-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों से भरी बस व थ्री व्हीलर में भिड़ंत, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों से भरी बस व थ्री व्हीलर में भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
Updated Thu, 24 May 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बस और ऑटो में टक्कर, हाथापाई की आई नौबत
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। गांव डिंगर माजरा के पास माउंट लिटेरा स्कूल की मिनी बस और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस में एक दर्जन बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बस चालक और ऑटो चालक में कहासुनी हुई और नौबत हाथापाई तक आ गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। वाहनों के चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।
बुधवार को सुबह मधुबन के पास स्थित माउंट लिटेरा स्कूल की मिनी बस बच्चों को लेने के लिए घरौंडा से डिंगरमाजरा की ओर जा रही थी। वहीं, डिंगरमाजरा से ऑटो चालक सवारी लेकर घरौंडा की ओर जा रहा था। एफसीआई गोदाम के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। बस के टकराने से बच्चे बुरी तरह से घबरा गए। गनीमत रही कि दोनों वाहनों की सवारियों को चोट नहीं लगी, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों के टकराने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। दोनों वाहन चालकों में कहासुनी सुनी शुरू हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। गांव के सरपंच अमर सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव करके मामला शांत किया। मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं गया है।