फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   वालीबाल में चुड़माजरा ने जमाया ट्राफी पर कब्जा

वालीबाल में चुड़माजरा ने जमाया ट्राफी पर कब्जा

Sun, 07 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
वालीबाल में चुड़माजरा ने जमाया ट्राफी पर कब्जा
वॉलीबाल में चुड़माजरा ने जमाया ट्राफी पर कब्जा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा।
गांव बीजना में पंचायत की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला चुड़माजरा और गोंदर की टीम के बीच हुआ। चुड़माजरा ने गोंदर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। समापन पर बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश राण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत दी। इस मौके पर विजेताओं को ट्रॉफी के साथ-साथ नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। गांव बीजना में चली तीन दिवसीय ओपन प्रतियोगिता में आसपास के जिलों की करीब 40 टीमों ने हिस्सा लिया। रविवार को अंतिम दिन फाइनल मुकाबला चुड़माजरा और गोंदर के बीच हुआ। इसमें चुड़माजरा ने गोंदर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सतीश राणा ने कहा कि प्रदेश में क्रिकेट, कबड्डी सहित वॉलीबाल प्रतियोगिता को बढ़ावा देना अच्छी बात है। ग्रामीण स्तर पर करवाई जाने वाली ऐसी प्रतियोगिता से अच्छे खिलाड़ी निकल कर बाहर आते है, जो बाद में प्रदेश व राष्ट्र तक अपने जिले व देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि किसी भी खेल में हार-जीत कोई मायने नहीं रखती। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। आपसी भेदभाव खिलाड़ियों के साथ-साथ परिवारों में दूरी बना देता है। उन्होंने प्रथम व द्वितीय टीम बधाई दी। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि महक सिंह राणा, सुनील त्यागी, सत्यवान राणा, अमरपाल राणा, दीपक राणा, डॉ. जयभगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed