{"_id":"5a5115fd4f1c1b5c0c8b7104","slug":"121515263485-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, एक घायल
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री।
उपमंडल के गांव चौंगावा के पास बाइक सवार एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी मुताबिक गांव राजेपुर निवासी जमील खान (55) गांव से गुमथला जा रहा था। जैसे ही वह चौगांव के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इससे जमील खान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। पुलिस जांच अधिकारी दयानंद ने बताया कि गांव चौंगावा के पास अज्ञात वाहन की चपेट से राजेपुर निवासी जमील खान की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।