{"_id":"5a4fced64f1c1b41198b516f","slug":"121515179734-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार कर रही जवान व किसान की अनदेखी : अशोक राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार कर रही जवान व किसान की अनदेखी : अशोक राणा
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार कर रही जवान और किसान की अनदेखी : राणा
अमर उजाला ब्यूरो
असंध।
जय हिंद मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि आज केंद्र सरकार शहीद सैनिकों एवं किसानों की अनदेखी कर रही है। देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद सैनिकों के सैकड़ों परिवार ऐसे हैं, जिनको सरकार की तरफ से कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। राणा ने कहा कि शहीद सैनिकों के परिजनों को सुविधायें दिलवाने के लिए जय हिंद मंच जल्द हरियाणा में अभियान शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत हरियाणा सरकार का ध्यान शहीद सैनिकों की तरफ दिलवाया जाएगा। राणा ने कहा कि पहले जय जवान, जय किसान का नारा दिया जाता था, लेकिन अब इस नारे का अस्तित्व ही खतरे में है। अब न तो सीमा पर जवान सुरक्षित है और न ही खेतों में हमारा किसान। आज किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है जिस कारण वह आत्महत्या करने पर मजबूर है। जय हिंद मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राणा सालवन ने कहा कि जय हिंद मंच गैर राजनीतिक मंच है जो जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाता है। राणा ने सालवन गांव में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मंच के संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को मंच के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है और रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि जय हिंद मंच के विभिन्न मुद्दों को लेकर असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा।