{"_id":"598201884f1c1bfb558b46da","slug":"121501692296-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का लैंटर गिरा, दबने से बच्ची समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का लैंटर गिरा, दबने से बच्ची समेत तीन की मौत
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान का लेंटर गिरा, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। सेक्टर-7 की मार्केट में किराना दुकान के ऊपर किए जा रहे अवैध निर्माण का लेंटर गिरने से मलबे में दबने से पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, किसी अन्य के नीचे दबे होने की आशंका के चलते प्रशासन ने तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया। हादसे की सूचना मिलते ही डीसी डॉ. आदित्य दहिया, एसडीएम योगेश समेत डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराए। हुडा विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर दुकान मालिक के खिलाफ अवैध निर्माण करने समेत विभिन्न धाराओं में केस किया है, साथ ही हुडा के जेई व फिल्ड चौकीदार को लापरवाही के कारण सस्पेंड कर उनकी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
हादसा बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। मामले के अनुसार, सुनील उर्फ लक्की की सेक्टर-7 में किराना की दुकान है। दुकान के ऊपर फर्स्ट फ्लोर का निर्माण किया जा रहा था। हालांकि, दुकान के नीचे बेसमेंट पहले से ही है। नियमों को ताक पर रख किए जा रहे निर्माण में कोई बीम नहीं डाला गया। निर्माण के लिए मिस्त्री लगा रखे थे। एक मजदूर संजय निवासी फूसगढ़ व मिस्त्री मधुसुदन ऊपर काम कर रहे थे, जबकि सेक्टर 7 में ही रहने वाले पेंटर सुनील (35)व उसकी बेटी माही (4) दूध लेने के लिए दुकान में आए हुए थे। बुधवार को दिनभर हुई बारिश के चलते दोपहर को अचानक लेेंटर गिर गया, इससे तीनों मलबे में दब गए। मजदूर संजय की दोनों टांगे कट गई, जबकि पिता पुत्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मिस्त्री दूसरी ओर गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई। मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुकान की दीवारें गिरते ही पूरी मार्केट में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया और तीनों को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में बेसमेंट में किसी अन्य के होने की आशंका के चलते प्रशासन ने करीब तीन घंटे तक मलबा हटाने व सर्च अभियान चलाया। मलबे के नीचे कोई और नहीं मिला। हादसे की सूचना मिलने पर शहर के सैकड़ों की संख्या में लोग एकजुट हो गए थे। बताया जाता है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय दुकान मालिक अन्य मजदूर के साथ पास में ही निर्माण का सामान लेने गया हुआ था।
बारिश के चलते गिरी दो मकानों की छत
बुधवार को कई घंटे तक चली बारिश के कारण करनाल के जाटो गेट में दो मकानों की छत गिर गई। हालांकि, गनीमत रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। जिस समय हादसा हुआ उस समय पर घर के अंदर कोई नहीं था। हालांकि, छत गिरने से घर के अंदर का सारा सामान टूट गया। छत गिरने की आवाज सुनकर अचानक पड़ोसी दौड़े और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं डीसी
इस बारे में डीसी डा. आदित्य दहिया ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि लापरवाही के चलते हुडा के जेई बलबीर व फील्ड चौकीदार तेजपाल को सस्पेंड पर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दुकानदार लक्की के खिलाफ सिविल लाइन थाना में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।