फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1.20 lakh deducted from account as soon as e-challan file was opened

Karnal News: ई-चालान की फाइल खोलते ही खाते से कटे 1.20 लाख रुपये

Sat, 27 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 27 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
1.20 lakh deducted from account as soon as e-challan file was opened
करनाल। सेक्टर 35 स्थित पार्श्वनाथ सिटी निवासी राजीव कुमार डबास के मोबाइल पर ई-चालान की फाइल भेजकर साइबर ठगों ने 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये कटने के तुंरत बाद शिकायतकर्ता ने 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद साइबर थाना पहुंचे। लेकिन बार-बार चक्कर काटने के बाद वारदात के तीन माह बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है साइबर थाना पुलिस कह रही है कि उनके खाते की राशि सरकारी खाते में गई है, इसलिए वो वापस नहीं आ सकती। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


सेक्टर 35 पार्श्वनाथ सिटी निवासी राजीव कुमार डबास ने बताया कि 16 सितंबर को वो किसी काम से इंद्री गए हुए थे। उनके फोन में ई-चालान नाम से फाइल आई। उन्होंने फाइल को खोल लिया। इसी दौरान फोन बंद हो गया। बारिश होने के कारण उन्होंने ध्यान नहीं दिया। रात को करीब आठ बजे उनके बैंक खाते से 1.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने इसकी शिकायत 1930 पर की थी। फिर भी उनकी राशि अब तक वापस नहीं आई। इसके बाद वो शिकायत दर्ज करवाने के लिए कई बार साइबर थाना में आए थे। वहां कई बार बुलाया गया। जब प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो एसपी गंगाराम पुनिया से मिले। जब वो 9 दिसंबर को साइबर थाना पहुंचे तो वहां उन्हें कहा गया कि उनके ये रुपये वापस नहीं आएंगे।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया कि उनके ये रुपये सीएससी ई-गर्वेनेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के खाते में गए हैं। यह सरकारी खाता है, इसलिए ये रुपये वापस नहीं आएंगे। साइबर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने अपील की कि मोबाइल फोन पर आई डॉट एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। ऐसी फाइल साइबर ठगों की ओर से भेजकर ठगी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed