फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   120 including 41 winners honored with cleanliness award

41 विजेताओं समेत 120 को स्वच्छता पुरस्कार से किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
120 including 41 winners honored with cleanliness award
करनाल। नगर निगम की ओर से डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 41 विजेताओं समेत 120 उन लोगों को स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किए। जिन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत शुरू किए गए जागरूकता अभियान के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया था। सभी विजेताओं को महापौर रेणू बाला गुप्ता व मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि आज हर नागरिक स्वच्छता के महत्व को समझने लगा है। वह स्वच्छता कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी दे रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनी जीवनशैली से जोड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत प्रतियोगिताएं छह अलग-अलग श्रेणियों में कराई गई थी। इसके अलावा स्वच्छता चैंपियन, सामाजिक कार्यकर्ता, एनजीओ तथा श्रेष्ठ सफाई कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। निगमायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने दो दिन पहले ही प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम घोषित किए थे।
विज्ञापन

इस दौरान स्वच्छता चैंपियन के रूप में दर्शन वालिया, संदीप लाठर, राजीव वधवा व संजय बत्तरा को सम्मानित किया गया। वहीं कंपोस्ट पिट बनाने में कविता, लक्ष्मण दास, सुदर्शन कुमार, कंचन, भारत चंद्र, डॉ आत्म प्रकाश, हर्षिता आनंद, दीपिका शर्मा तथा अनिल धाकड़ सम्मानित हुए। येस वुई कैन और समर्पण सेवा समिति व कांबोज सभा एनजीओ को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा कुंवर सिंह, नाइट सुपरवाइजर प्रमोद, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सरोवर आनंद, कपिल अत्रेजा, लक्ष्य जनहित सोसायटी के दिनेश बख्शी, रवि भाटिया, पूनम गुलाटी को भी पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 बेस्ट परफोर्मिंग वर्कर्स में शारदा, महेंद्र, ईश्वर पाल, सुभाष, राजू, सूमेर, रामदारी, विनीत, संतरो, राजीव, विशाल, शीशपाल आदि शामिल रहे। इस मौके पर उप निगम आयुक्त धीरज कुमार, कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल, उप वरिष्ठ महापौर राजेश अग्घी, उप महापौर एडवोकेट नवीन कुमार, पार्षद रजनी परोचा, वीर विक्त्रस्म कुमार व पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र सिरसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed