फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 people registered three cases of debate in cases

Karnal News: दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में 12 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
12 people registered three cases of debate in cases
यमुनानगर। दहेज उत्पीड़न के तीन मामलों में पुलिस ने 12 लोगों पर केस दर्ज किया है। एक विवाहिता ने अपने ससुर व दूसरी ने देवर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 20 नवंबर 2022 को हुआ था। शादी में उसके मायके वालों ने काफी सामान देकर उसे विदा किया था, लेकिन शादी में दिए सामान से उसके ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि शादी के बाद उसका पति अफीम व अन्य नशे करके उससे संबंध बनाता था। महिला ने बताया कि एक दिन उसकी तबीयत खराब थी। वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। तभी उसका ससुर दवा देने के बहाने उसके कमरे में आया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसने यह बात अपने पति व सास को बताई तो उन्होंने भी उसका कोई साथ नहीं दिया। उल्टा उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में महिला के पति, ससुर व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव खारवन निवासी रीचा शर्मा ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी तीन अप्रैल 2022 को पंजाब के मोहाली जिले में शादी हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था, लेकिन शादी में दिए सामान से नाखुश उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। एक दिन आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति राजेश, ससुर पाला राम, सास कांता देवी, जेठ शिव कुमार, जेठानी किरण बाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

--------
देवर पर छेड़छाड़ का आरोप
साढौरा। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी आठ अक्टूबर 2019 को हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर उसे विदा किया था, लेकिन आरोपी ससुराल वाले शादी में मिले सामान से खुश नहीं थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी उसे दहेज में अधिक सामान लाने की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि शादी के बाद से ही उस पर उसके देवर की गलत नजर थी। एक दिन वह घर पर अकेली थी, तभी उसके देवर ने उसे घर पर अकेला पाकर छेड़छाड़ की। जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसने उसकी सास, देवर व देवरानी के साथ मिलकर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed