फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 government departments owe the corporation 10.70 crore; if not paid, action could be taken.

Karnal News: 12 सरकारी विभागाें पर निगम का 10.70 करोड़ बकाया, नहीं भरा तो हो सकती है कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
12 government departments owe the corporation 10.70 crore; if not paid, action could be taken.
बैठक को संबो​धित करती नगर निगम आयुक्त डा. वैशाली शर्मा। प्रवक्ता निगम
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वित्त वर्ष 2025-26 के मात्र छह दिन शेष हैं और अब तक प्रॉपर्टी टैक्स करीब 29 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं लेकिन सरकारी विभागों की तरफ अभी भी करोड़ों रुपये का संपत्ति कर बकाया है। राज्य सरकार के 12 विभागों की तरफ 10 करोड़ 70 हजार 30 हजार 237 रुपये का बकाया है।
बुधवार को निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने सरकारी विभागों पर बकाया टैक्स को जमा करवाने के संबंध में राज्य सरकार के 12 महकमों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। निगमायुक्त ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि संपत्ति कर जमा करवाने को लेकर नगर निगम की ओर से काफी बार सभी विभागों को पत्र भी जारी किए गए हैं, बावजूद इसके विभागों की ओर से उनकी तरफ बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाया जा रहा है तो दफ्तर पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगले वित्त वर्ष में ब्याज सहित संपत्ति कर भरना पड़ेगा। इसलिए बेहतर यह रहेगा कि वे 31 मार्च से पहले-पहले बकाया संपत्ति कर जमा करवा दें। सभी विभागों की ओर से आश्वासन दिया गया कि वे जल्द से जल्द मुख्यालय से संपर्क करके बकाया संपत्ति कर जमा करवा देंगे। बैठक में उप निगमायुक्त विनोद नेहरा, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अंकुश पराशर, कर अधीक्षक गगनदीप सिंह तथा पूर्व सीएमजीजीए करण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस विभाग पर इतना बकाया
सिंचाई विभाग - 39198227 रुपये
एचएसएएमबी - 19550264 रुपये
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर - 8959078
वन विभाग - 8199879
जनस्वास्थ्य विभाग - 8320120
जिला कोर्ट - 5758150 रुपये
खेल विभाग - 7753842 रुपये
बीएसएनएल - 5348685 रुपये
जिला परिषद - 2095372 रुपये
यूएचबीवीएन - 708510 रुपये
एचएसवीपी - 763213 रुपये
सीटीएम, डीसी ऑफिस - 374889 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed