फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 and a half lakh rupees cheated on the pretext of selling 4 kanals of land

4 कनाल जमीन बेचने के बहाने साढ़े 12 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
12 and a half lakh rupees cheated on the pretext of selling 4 kanals of land
इंद्री। गांव बदरपुर निवासी सुरजीत सिंह ने बुबका (यमुनानगर) निवासी दंपती पर साढ़े 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी करनाल को दी तो पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरजीत ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अक्तूबर 2015 में महिंद्र पाल निवासी बुबका से 4 कनाल भूमि साढ़े 12 लाख रुपये में पूरे भुगतान के अनुबंध पर खरीदी थी।
विज्ञापन

अनुबंध के अनुसार भूमि खरीदने वाला जब चाहे भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवा सकता था। इसलिए कुछ समय बाद जब सुरजीत ने आरोपी महिंद्र पाल को रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर सुरजीत ने भूमि के दस्तावेज निकलवाए तो पता चला कि नवंबर 2015 में ही महिंद्र ने उक्त भूमि अपनी पत्नी मीना के नाम ट्रांसफर कर दी थी। जिसके बाद सुरजीत ने आरोपियों के खिलाफ सामाजिक पंचायत की तो आरोपी महिंद्र ने उसे अपने खाते का चेक दिया। शिकायतकर्ता ने चेक को बैंक में लगाने से पूर्व जांच की तो पता चला कि आरोपी के खाते में पैसे ही नहीं हैं। जिसके बाद सुरजीत ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। इस मामले में इंद्री थाना प्रबंधक सचिन का कहना है कि सुरजीत की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed