फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11.93 lakh rupees grabbed in the name of investment in stock market

Karnal News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 11.93 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
11.93 lakh rupees grabbed in the name of investment in stock market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शेयर बाजार में रुपये लगाकर मुनाफा कमाने का लालच देकर एक युवक से 11.93 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अशोक नगर मेरठ रोड निवासी नवीन कुमार छाबड़ा ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अज्ञात नंबरों की ओर से बनाए गए स्टॉक मार्केट इनवेस्टर नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में उसे जोड़ा गया। जिसमें उसे शेयर बाजार में रुपये लगाने और अच्छा रिटर्न मिलने का झांसा दिया गया। जिसके बाद उसने उक्त लोगों की बात मानकर कुछ लाख रुपये स्टॉक मार्केट में लगा दिया। जिससे उसे 45 हजार रुपये का फायदा हुआ। उसके बाद उन्होंने उसे प्राइवेट वेबसाइट पर रुपये लगाने का सुझाव दिया। जिसके बाद उसने छह लाख 93 हजार रुपये लगा दिए। वह बढ़कर 54 लाख रुपये हो गया। जब उसने रुपये निकालने चाहे तो उन्होंने कहा कि पहले आप जितना मुनाफा हुआ है उसका 20 प्रतिशत टैक्स जमा करवाओ। उसने पांच लाख रुपये जमा करवा लिए। बाद में कहा कि 2.54 लाख रुपये और जमा करवाओ। इस तरह आरोपियों ने उससे 11.93 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed