फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कर्मचारियों ने तीन दिन ओर बढ़ाई हड़ताल, गर्भवती महिलाओं सहित मरीज हो रहे हैं परेशान।

कर्मचारियों ने तीन दिन ओर बढ़ाई हड़ताल, गर्भवती महिलाओं सहित मरीज हो रहे हैं परेशान।

Sat, 09 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने तीन दिन ओर बढ़ाई हड़ताल, गर्भवती महिलाओं सहित मरीज हो रहे हैं परेशान।

विज्ञापन

करनाल। चार दिनों से चल रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित हो गई हैं, मरीज परेशान होकर नागरिक अस्पताल व कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। जिस कारण इन दोनों स्वास्थ्य संस्थानों पर मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है। क्योंकि उन्हें नागरिक अस्पताल में आने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस करनी पड़ती है, जो अपनी मनमानी के रुपये ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हड़ताल के कारण टीकाकरण बंद हो गया है और साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई हुई सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। जिनमें टीबी के प्रति जागरूकता अभियान, पल्स पोलियो अभियान, राष्ट्रीय कृमि अभियान सहित करीब पांच लाख बच्चे कृमिनाशक की टेबलेट खाने से वंचित हैं। हड़ताल के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है वहीं एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल को तीन दिन और बढ़ लिया है। यदि हड़ताल ऐसे ही चलती रही तो मरीजों को इससे भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed