{"_id":"5c59d6a3bdec22128b559317","slug":"11549391523-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 स्कूली बच्चों को दिखाई ट्रैफिक नियमों पर बनी थीम फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 स्कूली बच्चों को दिखाई ट्रैफिक नियमों पर बनी थीम फिल्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। 30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2019 के अंतर्गत इस कार्यक्रम को दूसरे दिन भी बेहद उत्साह के साथ परिवहन विभाग द्वारा मनाया गया। इस दौरान घरौंडा के एसडीएम इमरान रजा आईएएस मुख्यातिथि के तौर पर करनाल के सेक्टर 12 पहुंचे व नन्हें बच्चों के साथ सेक्टर-12 स्थित सुपर माल के सिनेमा में बच्चों के साथ ट्रैफिक नियमों पर बनी एक थीम फिल्म देखी जिसके बाद स्कूल के बच्चों ने भी बेहद उत्साह दिखाई दिया। ट्रैफिक नियमों की पालना करने का संदेश देने वाली इस फिल्म को दयाल सिंह स्कूल सैक्टर-7, करनाल, एसडीएमएन विद्या मंदिर, नीलोखेड़ी के लगभग 500 बच्चों ने देखा। अंत में आम लोगों व स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईमरान रजा आईएएस ने कहा कि हमारे देश में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। अब वक्त है कि हमें खुद भी जागना होगा और ट्रैफिक नियमों की अवेहलना करने वालों को भी जगाना होगा। इसके अतिरिक्त मुख्यातिथि इमरान रजा द्वारा द्वारा सड़क सुरक्षा मोबाइल वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह सड़क सुरक्षा वाहन प्रतिदिन गांव-गांव, शहर-शहर जाकर जनता को यातायात के नियमों की जानकारी प्रदान करेगा और उन्हें जागरूक करेगा। इस कार्याक्रम में परिवहन विभाग के सहायक सचिव, सतीश जैन, निरिक्षक, जोगेंद्र ढुल, मुनीष कुमार, सुरजीत सिंह, राकेश कुमार, राजकुमार, रैड क्रॉस के जेसी धीमान, शमशेर नरवाल, एसएचओ ट्रैफिक एवं हाइवे करनाल, जेआर कालड़ा प्रधान आरएसओ. रमन मिडडा, सोनू बतरा,सतपाल व सुपर मॉल के प्रबन्धक रिन्कु शर्मा शमिल रहे।