{"_id":"5b917f0d867a550139683631","slug":"11536261901-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल के लिए छोड़ा जाएगा 6 हजार क्यूसिक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल के लिए छोड़ा जाएगा 6 हजार क्यूसिक पानी
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री (करनाल)। इंद्री के गांव शेखपुरा खादर के पास रविवार रात्रि एमएलएल नहर में आई दरार को पाटने का कार्य गुरुवार को भी जारी रहा। प्रशासन के तमाम दावों और तैयारियों के बावजूद काम में तेजी नहीं आ पा रही है। इससे लगातार ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है।
हालांकि, नहर में बुधवार रात्रि को ही करीब 2 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया था। अधिकारियों का दावा है कि गुरुवार रात्रि तक नहर में 6 हजार क्यूसिक के करीब पानी छोड़ा जाएगा। इस मामले में संबंधित विभाग के कार्यकारी अभियंता मनीष शर्मा ने बताया कि नहर की पटड़ी पाटने का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब नहर की पटड़ी की साइडों को पक्का किया जा रहा है। आज नहर में 6 हजार क्यूसिक पानी चालू करवाया जाएगा। इसके बाद चरणबंद तरीके से नहर में पूरा पानी चालू करवाया जाएगा। गौरतलब है कि रविवार को शेखपुरा खादर के पास एमएलएल नहर में दरार आने के बाद से ही क्षेत्र के गुरुद्वारों के सेवकों द्वारा नहर की पटड़ी को पाटने के कार्य में लगे लोगों की लंगर लगा कर सेवा कर रहे हैं।