{"_id":"5adf71854f1c1b340a8b63cb","slug":"11524593029-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किले के सामने जोहड़ में तैरता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किले के सामने जोहड़ में तैरता मिला युवक का शव
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किले के सामने जोहड़ में तैरता मिला युवक का शव
तरावड़ी। कस्बे के वार्ड नंबर-1 के पास स्थित ऐतिहासिक किले के सामने वाले जोहड़ में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम पवन निवासी वार्ड नंबर-1 राजपूत महोल्ला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पवन रात को ठीकठाक अपने घर पर गया था। इसके बाद वह अचानक घर से बाहर चला गया। मंगलवार को करीब 12 बजे उसका शव लोगों ने किले वाले जोहड़ में तैरता हुआ देखा। बताया जा रहा है कि पवन फर्नीचर का काम करता था। सोमवार की रात वह फर्नीचर की दुकान से काम खत्म करने घर वापिस आया। वह बच्चों के लिए चाऊमीन लेकर घर आया। लेकिन अचानक रात को ही करीब 9 बजे वह घर से कहीं चला गया। पूरी रात को परिजनों ने पवन की तालाश की, लेकिन कहीं नही मिला। मंगलवार को करीब 12 बजे सड़क से जा रहे लोगों ने उसका शव किले वाले जोहड़ में तैरते हुए देखा, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इधर पवन अपने पीछे दो लड़कियों और एक लड़के को छोड़कर गया है। तरावड़ी थाना प्रभारी संजीव गौर ने बताया कि मामले की जाच की जा रही है।