{"_id":"5ab553134f1c1b2b618b5301","slug":"11521832723-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरौंडा अनाज मंडी की पुरानी कमेटी ने दिया एसो ने इस्तीफा, प्रधान पद के दो दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौंडा अनाज मंडी की पुरानी कमेटी ने दिया एसो ने इस्तीफा, प्रधान पद के दो दावेदार
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा अनाज मंडी की पुरानी कमेटी ने दिया इस्तीफा, प्रधान पद के दो दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। कच्चा आढ़ती एसोसिएशन की बैठक नई अनाज मंडी स्थित सामुदायिक केंद्र में हुई। इसमें आगामी वर्ष 2018 के लिए प्रधान पद के चुनाव को लेकर विचार किया गया। बैठक में एसोसिएशन की पुरानी कमेटी ने अपना इस्तीफा दे दिया। साथ ही आगामी कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया तैयार की गई। इसमें प्रधान पद के लिए दो व्यापारी के नाम सामने आए हैं। प्रधान पद के चुनाव को लेकर मंडी में गहमागहमी भी शुरू हो गई है।
कच्चा आढती एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को लाला सोहनलाल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रधान पद के लिए चार नाम सामने आए। इसमें पूर्व प्रधान रामलाल गोयल, पूर्व प्रधान सुखबीर संधू, सुभाष काजल और सुरेंद्र सिंगला ने प्रधान पद की दावेदारी रखी। प्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से कराने के प्रयास किए गए। इसमें सुरेंद्र सिंगला और सुखबीर संधू ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद भी मंडी के व्यापारी सर्वसम्मति नहीं बना सके। इसलिए दो व्यापारियों ने चुनाव लड़ने की ठान ली और अपना नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी सुभाष काजल और रामलाल गोयल रह गए। बैठक के अध्यक्ष लाला सोहनलाल गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2018 के कच्चा आढ़ती एसोसिएशन प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। दावेदारों को शनिवार शाम पांच बजे तक नाम वापस लेने का समय दिया गया है। यदि किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया ,तो सोमवार को सामुदायिक केंद्र में तीन से पांच बजे तक वोटिंग कराई जाएगी।