{"_id":"5a5b9e434f1c1b90268b463c","slug":"11515953731-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी गाड़ियों के साथ फोटो खिंचकर फेसबुक पर डालकर लोगों को फंसाता है मास्टर मांइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी गाड़ियों के साथ फोटो खिंचकर फेसबुक पर डालकर लोगों को फंसाता है मास्टर मांइड
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनीट्रैप मामला- लग्जरी गाड़ियों के साथ फोटो खींच फेसबुक पर डालकर लोगों को फंसाता है मास्टर मांइड सुनील
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
हैनीट्रैप के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सुुनील के घर रोहतक में छापेमारी की और जिन होटलों में सुनील अक्सर रुकता था, वहां भी पुलिस ने छानबीन की है, लेकिन सुनील को कोई सुराग नहीं लगा है। जांच अधिकारी नेहा राठी ने बताया कि सुनील शादीशुदा है, वह दो से तीन दिन घर से गायब रहता था। सुनीत फेसबुक पर महंगी गाड़ियों के साथ फोटो डालकर लोगों पर रौब बनाता है और बाद में इसी प्रकार धोखे से फंसाता है। सुनील फाइनेंस का भी कार्य करता है। उसकी तीन मोबाइल नंबर है, जो फिलहाल बंद हैं। पुलिस ने सभी नंबरों को ट्रैसिंग पर लगा दिया है। वहीं दूसरी टीम को पुलिस ने झज्जर के लिए रवाना कर दिया है। नेहा राठी ने बताया कि झज्जर निवासी साहिल का सही नाम साकेत है। सुनील ने उसे पांच हजार रुपये देने की बात की थी कि वह उस महिला के साथ जाकर एक व्यक्ति से पेंमेंट लेेेेकर आ जाए। साकेत के पास स्विफट गाड़ी है। सोमवार को दोनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
दो साल पहले आरोपी महिला की सुनील से हुई थी दोस्ती
वहीं जानकारी मिली है कि आरोपी महिला का पति के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसलिए दो साल पहले वह सुनील से मिली थी और उनके बीच दोस्ती हो गई। जल्दी अमीर बनने के लिए इन दोनों ने यह प्लानिंग बनाई थी। सुनील महिला के पास आता-जाता रहता था। इसलिए उन्होंने सेक्टर-13 में किराए पर मकान लिया हुआ था। सुनील ने पांच हजार रुपये में एक महिला को व्यापारी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए बुलाया था और आरोपी महिला के पर्स में मोबाइल छिपाकर एक घंटे की वीडियो बनाई थी।