{"_id":"5a46918c4f1c1b3c3d8c0a7c","slug":"11514574220-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों पर गोर नहीं किया सरकार रहे बड़े आंदोलन के लिए तैयार : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों पर गोर नहीं किया सरकार रहे बड़े आंदोलन के लिए तैयार : मान
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे सरकार : मान
अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी। (करनाल)
अगर प्रदेश सरकार किसानों की मांगों पर जल्द ध्यान नहीं देती तो कड़े आंदोलन का सामना करने के लिए सरकार को तैयार हो जाना चाहिए। लगातार तीन वर्षों से प्रदेश सरकार आंख मूंद कर किसानों की बर्बादी का तमाशा देख रही है। नीलोखेड़ी की अनाज मंडी में खंड स्तरीय किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने सरकार को यह चेतावनी दी। इस दौरान भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष स. सुरेंद्र सिंह घुम्मन, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष मेनपाल सिंह बुढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष करनाल बाबूराम बड़थल, युवा किसान नेता सुरेंद्र सिंह बैनीवाल, जिला महासचिव सतपाल बड़थल, पूर्व खंड अध्यक्ष बाबूराम डाबरथला सहित कई किसान नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल से चुप बैठी सरकार को अब किसानों के लिए अपनी चुप्पी तोड़नी होगी।
प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने जगमग योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस योजना के नाम पर गरीब ग्रामीणों को लूटा जा रहा है। तेज चलने वाले बिजली के मीटर लगाए गए हैं। उन्होंने इस योजना को डगमग योजना करार दिया गया। मान ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि पांच जनवरी को हिसार के नारनौंद स्थित अनाज मंडी से प्रदेश स्तरीय किसान आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। प्रदेश भर के किसान मजदूर भारी संख्या में एकत्रित होकर शंखनाद करेंगे। उन्होंने कहा कि नववर्ष से राजनेताओं के दरवाजों पर जाकर गोस्सा सुलगाओ, हुक्का गुड़गुड़ाओ आंदोलन की शुरूआत की जा रही है। इस आंदोलन के शुरू होने के बाद सत्तापक्ष के नेताओं की नींद हराम हो जाएगी। इस अवसर पर किसान नेता मान सिंह बडसालू, युवा नेता नरेश डाबरथला, बाबूराम, हरी किशन शामगढ़, बलजीत सिंह भैणी खुर्द, केहर सिंह बड़थल, चमेल सिंह सिकरी, जगदीश डाबरथला, मंदीप सिंह समानाबाहु, शिव कुमार कमालपुर, रामेश्वर दादुपुर, सुलतान सिंह काला माजरा आदि मौजूद थे।
हरजिंद्र बने नीलोखेड़ी खंड अध्यक्ष
किसान पंचायत में विकास खंड नीलोखेड़ी की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। इस दौरान समानाबाहु के किसान स. हरजिंद्र सिंह को अध्यक्ष तथा शामगढ़ के किसान दलजीत सिंह गोपी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार कृष्ण चौधरी कमालपुर, अवतार सिंह बैडसाल डेरा खेड़ा, सतीश सचदेवा नीलोखेड़ी, रणधीर सिंह बरानी, प्रेम सिंह बड़थल, रधबीर सिंह भैणी खुर्द, बलबीर सिंह शामगढ़, शेरसिंह सिकरी, पृथ्वी सिंह सिकरी को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया गया।