{"_id":"5a3ff9614f1c1bb34a8b836b","slug":"11514142049-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, ठंड बढ़ी, आज रहेगी धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, ठंड बढ़ी, आज रहेगी धुंध
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, ठंड बढ़ी, आज रहेगी धुंध
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
दो दिन से गर्मी के बाद अचानक रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया, जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 48 घंटे में ठंड बढ़ेगी और सुबह और शाम धुंध धुंध रहेगी। रविवार को करनाल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। बता दें कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम 22 डिग्री। रविवार को हवा की गति न के बराबर एक किलोमीटर प्रति घंटा रही। वायु दबाव सुबह 7.5 व दोपहर बाद 12.0 एमएम दर्ज किया गया, साथ ही सुबह नमी 92 और दोपहर बाद 52 फीसदी रही। मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान स्थित मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह चौहान ने बताया कि आगामी 24 घंटे में सुबह-शाम धुंध रहने की संभावना है और ठंड बढ़ेगी।