{"_id":"5a3175294f1c1bc8678c146a","slug":"11513190697-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, किया प्रदर्शन
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
पिछले नौ दिन से चल रही एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। सीएमओ कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन भी किया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, दूसरी ओर जिलेभर की पीएचसी व सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित चल रही हैं।
बुधवार सुबह से ही सीएमओ कार्यालय के बाहर एनएचएम कर्मचारी एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। बार बार आश्वासन ही मिलते हैं, लेकिन नौकरी के नाम पर ठोस बात नहीं की जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा सही नहीं है, अगर सरकार चाहे तो उनकी मांगें पूरी हो सकती हैं, लेकिन सरकार किसी को नौकरी देने की बजाए हटाने का काम कर रही है। दोपहर बाद कर्मचारी जुलूस की शक्ल में एकत्र होकर शहर में प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय में कर्मचारियों ने मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार राज बक्श को सौंपा।
कल संघ करेगा समर्थन में प्रदर्शन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 15 दिसंबर को एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा। संघ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंहमार, राज्य उप महासचिव जीवन, सचिव कृष्ण शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान जगतार सिंह ने कहा कि हरियाणा में एनएचएम कर्मचारियों की पूर्व में मानी गई मांगों को पूरा न करने के विरोध में पांच दिसंबर से धरना जारी है। कर्मचारी सरकारी अस्पतालों के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं, परंतु हरियाणा सरकार कर्मचारी संगठन से बातचीत करके मांगों का समाधान करने की बजाए कर्मचारियों को बर्खास्त कर आंदोलन को खत्म करने का प्रयास कर रही है, जिसकी सर्व कर्मचारी संघ कड़े शब्दों में निंदा करता है। ओमप्रकाश सिंहमार ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा समान काम समान वेतन, सेवा नियम, एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करना आदि मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।