फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अब रसीन में महिला की चोटी कटी, लोगों में दहशत

अब रसीन में महिला की चोटी कटी, लोगों में दहशत

Fri, 04 Aug 2017 06:28 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
अब रसीन में महिला की चोटी कटी, लोगों में दहशत
अब रसीन में महिला की चोटी कटी, लोगों में दहशत
विज्ञापन

- घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं, रातभर जागे ग्रामीण
फोटो संख्या-1,2
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। गांव रसीन में रहस्यमयी परिस्थितियों में एक विवाहिता की चोटी कटने का मामला सामने आया है। आधी रात को चोटी कटने की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में दहशत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि उन्होंने अपने घरों के सामने नीम की टहनी व हल्दी के थाप्पे लगाने शुरू कर दिए है। चोटी कटने की घटना आस-पास के गांवों में आग की तरह फैल गई और महिला के घर पर लोगों का तांता लग गया।
विवाहिता का दावा है कि चोटी काटने वाली महिला की उसको परछाई दिखाई दी है। गुरुवार की रात करीब 12 बजे रसीन निवासी राजू की पत्नी जयानम बाथरूम गई थी। बाथरूम करने के बाद अपने कमरे में जैसे ही चारपाई पर लेटी तो अचानक उसके बालों में खिचाओ शुरू हुआ। महिला ने साथ लेटे अपने बेटे से कहा कि वह उसके बाल न खीचें, लेकिन उसके बेटे शाहरूख ने कहा कि वह तो दूसरी चारपाई पर लेटा है। कहीं कोई तुम्हारी चोटी तो नहीं काट रहा। यह सुन महिला तुरंत ही चारपाई पर बैठ गई और सिरहाने पर देखा तो जमीन पर बालों का गुच्छा पड़ा था। महिला ने ऊपर नजर दौड़ाई तो उसे एक महिला की परछाई दिखाई दी और उसकी चीख निकल गई। इसे सुनकर घर के सभी सदस्य उठ गए। घबराई महिला व उसके परिजनों ने परछाई का पीछा करने की कोशिश की तो परछाई एकाएक गायब हो गई। इसके बाद महिला बुरी तरह से घबरा गई। परिजनों ने घटना की सूचना गांव के सरपंच राममेहर को दी। आखिर चोटी काटने वाला कौन था, उसकी तलाश में परिजन ग्रामीणों के साथ पूरे गांव में घुमे, लेकिन उसका कुछ पता न चला। सुबह जैसे ही आस-पास के ग्रामीणों को चोटी कटने की घटना की सूचना मिली तो लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। हर कोई मामले की जानकारी हासिल करने को उत्सुक दिखाई दिया।
विज्ञापन

काले कपड़े और लाल चुनरी में दिखाई दी महिला
पीड़ित महिला जयानम का कहना है कि जिस महिला की उसने परछाई देखी। उसने काले कपड़े व लाल रंग की चुनरी डाली हुई थी। जब वह चारपाई से उठकर घबराई हुई हालत में उसका पीछा करने के लिए वह परछाई के पीछे गई, तो वह अचानक ही गायब हो गई और उसकी घबराहट ओर भी ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में दहशत, संजीवनी बनी नीम की टहनी
गांव में चोटी कटने के बाद पूरी तरह से दहशत का माहौल है। डरे हुए ग्रामीण हर तरह के टोटको का इस्तेमाल कर रहे है। कोई नीम की टहनी लगा रहा है तो किसी ने घर के गेटों पर हल्दी के थाप्पे लगाए हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले वे भी इसे अफवाह समझ रहे थे, लेकिन कुछ न कुछ तो बात है। जो इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। पीड़ित परिवार ने नही लगाई दी टहनी-चोटी कटने की घटनाओं की अफवाहों को लेकर ग्रामीणों ने पहले ही अपने घरों पर नीम की टहनी लगा दी थी, लेकिन पीड़ित परिवार ने इसको अफवाह करार देते हुए नीम की टहनी नही लगाई और जब रात के 12 बजे चोटी कटी तो, तुरंत ही घर के गेट पर नीम की टहनी व हल्दी के थाप्पे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed