{"_id":"5980b5cd4f1c1b3a568b45be","slug":"11501607373-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर चलाई गोली, बाल बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर चलाई गोली, बाल बाल बचा
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर चलाई गोली, बाल बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरोघरौंडा। राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुरा के पास गांव अराइपुरा के युवक पर एक युवक ने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली युवक के सिर के ऊपर से गुजर गई। छोटी सी चूक बड़े हादसे में बदल सकती थी। गोली चलाए जाने से आस पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पनप गया है। मौका पाकर हमलावर फरार हो गया। जैसे ही गोली चलने की सूचना गांव के लोगों को मिली, तो गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अराइपुरा निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने खेत से मंदिर की तरफ जा रहा था, तो ज्ञानपुरा कॉलेज के पास सड़क पर सामने से आ रहे एक युवक ने रिवाल्वर से उस पर गोली चला दी, लेकिन गोली उसके सिर के ऊपर से गुजरी। जिससे वह बाल बाल बच गया। जांच अधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि गांव अराइपुरा के अर्जुन सिंह ने शिकायत दी है कि उस को किसी ने गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की है। मामले की जांच की जा रही है।