फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 10 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा
अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

- निजी अस्पताल में भर्ती 9 माह के बच्चे के परिजनों ने इलाज में लापरवाही और मौत का लगाया आरोप, पुलिस और डॉक्टरों ने कहा बच्चा जीवित
फोटो संख्या- 18 से 20
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। मेडिकल कॉलेज के पास एक निजी अस्पताल में शनिवार शाम एक मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने और मिस गाइड करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। अस्पताल में दाखिल 9 माह के बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही व मिस गाइड के कारण उनका बच्चा मर चुका है, वहीं डाक्टरों का कहना है कि बच्चा अभी जीवित है और वह वेंटिलेटर पर है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुन जांच की और बच्चे को जीवित बताया।

क्योंकि यह बच्चा तीन बहनों में एकलौता भाई था। हंगामें की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों की बात सुनी और फिर मामले की जांच की। गोसाई महोल्ला निवासी धीरज ने बताया कि उसका करीब नौ माह का बेटा वैष्णव अपने तीन बहनों का इकलौता भाई था, उसे कई दिन पहले दस्त व हल्का बुखार हुआ था, जिसके कारण उसने अपने बेटे को एक दूसरे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया था। वहां से डाक्टर ने उनके बच्चे को मंगलवार को इस प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया। बच्चे के पिता ने बताया कि डाक्टर ने उन्हें कहा कि उनका बच्चा बिल्कुल ठीक हो जाएगा। लेकिन उन्होंने देखा की बच्चे की तबीयत बिगड़ रही है। तो उन्होंने डाक्टर से कहा कि वे उसे रेफर कर दें ताकि बच्चे का इलाज पीजीआई या अन्य अस्पताल में हो सके। लेकिन डाक्टर ने उन्हें भरोसा देते रहे कि वह ठीक कर देंगे, उनसे बेहतर इलाज कोई दूसरा डॉक्टर नहीं दे सकता। धीरज ने कहा कि उनका बेटा जब डेड हो गया, तब डाक्टर उसे रेफर कर रहे हैं। सिविल थाना प्रभारी मोहन लाल ने कहा कि शिकायत के बाद हमने मामले की जांच की और बच्चे को जीवित पाया है। हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बूझा कर शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed