{"_id":"5b942175867a557e9f67be9d","slug":"111536434549-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बंद को सफल बनाने के लिए दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़कर कराई दुकानें बंद,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बंद को सफल बनाने के लिए दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़कर कराई दुकानें बंद,
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। महंगाई, एसवाईएल और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर इनेलो-बसपा के हरियाणा बंद का असर जिलेभर में बेअसर रहा। सुबह इनेलो और बसपा कार्यकर्ताओं एकत्रित होकर शहर को बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे और उन्होंने बाजार में पहुंचकर दुकानदारों से दुकानें बंद करने का आह्वान किया। दुकानदारों के सामने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं ने दुुकानों के शटर नीचे कराए, लेकिन कार्यकर्ताओं के एक कदम आगे चलते ही दुकानदारों ने तुरंत दुकानों के शटर ऊपर कर दिए। करीब तीन घंटे तक बसपा ओर इनेलो दोनों के कार्यकर्ता शहर को बंद कराने के लिए घूमते रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी पुरा अलर्ट था। भारी संख्या में पुलिस बल कार्यकर्ताओं के साथ-साथ चलता रहा। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता कमेटी चौक से मेन बाजार, सर्राफा बाजार, गुड़ मंडी, रेलवे रोड, कुंजपुरा रोड, दयाल सिंह कॉलोनी से होते हुए दोबारा कमेटी चौक पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इनेलो के जिला प्रधान यशवीर राणा और हरपाल रोड़ ने कहा कि भाजपा लगातार देश की जनता पर महंगाई का चाबुक चला रही है। पेट्रोल डीजल के दाम आए दिन बढ़ने से महंगाई आसमान को छू रही है। वैसे सरकार कच्चे तेल के दाम बढ़ने का बहाना बनाकर पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ा देती है मगर अब कच्चे तेल के दाम कम होने पर भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। भाजपा का झूठ पर्दे से बाहर आ गया है। इनेलो नेताओं ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने को लेकर भाजपा कोई कदम नहीं उठा रही। इनेलो ने हरियाणा की जनता के हित में एसवाईएल का पानी पंजाब से हरियाणा में लाने का बीड़ा उठाया है। अभय चौटाला के नेतृत्व में लगातार आंदोलन किया जा रहा है। कोर्ट के आदेशों के बावजूद सरकार पानी नहीं ला सकी यह सरकार के लिए शर्म की बात है। इनेलो नेताओं ने व्यापारियों की सुरक्षा और जीएसटी का मुद्दा भी उठाया। बंद के दौरान व्यापारियों ने बताया कि किस प्रकार जीएसटी से उनका व्यापार चौपट हो रहा है।
इस अवसर पर बसपा जिला प्रधान रामदास कर्णवाल, कृष्ण कुटेल, बृज शर्मा, हरपालरोड़, मनोज वधवा, ओमप्रकाश सलूजा, मदन मोहन चौधरी, संतोषयादव, मदन गुप्ता, राजीव पाटा, अमनदीप चावला, सुरजीत संधु, मनोजकांबोज, राजेश सिंगला, जयपाल पूनिया, चंद्रभान नरवाल, शौकीन अली, शमशेर सिंधड़, छत्रपाल, संदीप दहिया, रिंकु कांबोज, विक्रम अरडाना, सुमित अरडाना, मनोज जांगड़ा, रवि चालिया, सुभाष हेमदा, इंद्र ढुल, चंद्रभान नरवाल, रामकिशन बड़सालू आदि मौजूद रहे।