फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीएम खट्टर ने खोला खजाना, 67 करोड़ की परियानाएं शुरू, 105 करोड़ की घोषणाएं

सीएम खट्टर ने खोला खजाना, 67 करोड़ की परियानाएं शुरू, 105 करोड़ की घोषणाएं

Tue, 27 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सीएम खट्टर ने खोला खजाना, 67 करोड़ की परियानाएं शुरू, 105 करोड़ की घोषणाएं
सीएम खट्टर ने खोला खजाना, 67 करोड़ की परियानाएं शुरू, 105 करोड़ की घोषणाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल (निसिंग, इंद्री)।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को करनाल, नीलोखेड़ी व इंद्री विधानसभा क्षेत्र के लिए खजाना खोल दिया। सीएम ने करीब 67 करोड़ रुपये की अलग अलग परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इसके साथ ही दोनों विधानसभाओं के लिए करीब 105 करोड़ रुपये की अलग से घोषणाएं भी की। इसके साथ ही शहर के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट राम नगर से रेलवे रोड को जोड़ने वाले फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का शिलान्यास किया। इसका निर्माण तत्काल शुरू होकर आगामी दिसम्बर तक पूरा होगा और इस पर अनुमानित 11 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इस दिन को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि एफओबी से राम नगर और रेलवे रोड़ के बीच की भौगोलिक दूरी समाप्त होगी। दोनों तरफ के लोग पूर्व से पश्चिम और पश्चिम से पूर्व की ओर आसानी से आ जा सकेंगे, इससे पहले इधर से उधर आने-जाने के लिए कुछ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि एफओबी 3 लेन का बनाया जाएगा। पहली लेन स्टेशन रोड की तरफ से राम नगर तक पैदल जाने के लिए होगी, जिसकी चौड़ाई 2.40 मीटर रहेगी। दूसरी लेन दुपहिया वाहनों के लिए रहेगी, जिसकी चौड़ाई 3 मीटर होगी। तीसरी लेन एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए रहेगी, जिसकी चौड़ाई 3.60 मीटर होगी।
अंडर पास भी बनाया जाएगा
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगेे बताया कि एफओबी के अतिरिक्त शिव कॉलोनी से हांसी रोड की तरफ आने-जाने के लिए एक अंडरपास भी बनाया जाएगा। इस पर 5 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी और बहुत जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। अंडरपास की स्वीकृति रेलवे बोर्ड से हो चुकी है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के साथ रेक प्वाईंट से शिवाजी कॉलोनी तक आने-जाने के लिए सर्विस लेन बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राम नगर की जनता की मांग पर इसी क्षेत्र में एक नया टिकट घर निर्माणाधीन है, जो आगामी अप्रैल से शुरू हो जाएगा। उन्होने इसी क्षेत्र में बनाए जा रहे वाल्मिकी मन्दिर के निर्माण को पूरा करवाने के लिए पूर्व में दी गई अनुदान राशि को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 11 लाख रुपये करने की भी घोषणा की। करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की 70 साल पुरानी मांग साकार हो गई है।
विज्ञापन

इंद्री ग्राम पंचायतों को दस करोड़ व नपा को दो करोड़ देने की घोषणा
इंद्री। सीएम ने इंद्री की ग्राम पंचायतों के लिए 10 करोड़ व नगरपालिका के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की और शहीद उधम सिंह राजकीय कालेज में लाइब्रेरी, कैंटीन, सड़क की पगडंडी का कार्य करवाने के साथ-साथ चार नई सडक़ों की भी मंजूरी दी। इंद्री हलके में महिला कालेज बनवाने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को इंद्री अनाज मंडी में मंत्री कर्णदेव कांबोज की ओर से आयोजित विशाल जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि पहले दौरो के दौरान भी 500 से 600 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की गई थी, जो अधिकतर पूरी हो चुकी है और आज भी सिंचाई विभाग की करीब 55 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्री में 54. 82 करोड़ के कार्य शुरू
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसभा स्थल से ही सिंचाई विभाग की 54 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली 4 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें करनाल-इंद्री-लाडवा रोड पर पश्चिमी यमुना नहर के हैड रेगुलेटर व पुल के निर्माण कार्य पर 18 करोड़ 16 लाख, पश्चिमी यमुना नहर की बुर्जी व पुल निर्माण कार्य पर 17 करोड़ 22 लाख रूपये,पश्चिमी यमुना नहर की मेन लाईन बुर्जी संख्या 171000 से 190950 तक जीर्णोद्धार के कार्य पर 13 करोड़ 27 लाख रुपये व पश्चिमी यमुना मेन लाईन नगर की बुर्जी संख्या 182000 पर पुल के निर्माण कार्य पर 6 करोड़ 17 लाख रूपये खर्च होंगे।
बाक्स
निसिंग में 93 करोड़ की घोषणाएं , तरावड़ी में 50 बैड का मल्टीस्टोरी अस्पताल, गोंदर में 33 केवी का सब-स्टेशन
निसिंग। सोमवार को गांव गोंदर में विधायक भगवानदास कबीरपंथी व ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करीब 93 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की घोषणा की। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने किया करीब 3 करोड़ 50 लाख रूपये के विकास कार्यो का उद्घाटन व शिलान्यास। मुख्यमंत्री गोंदर गांव में जनसभा स्थल से ही निगदु के उप-तहसील के भवन का उद्घाटन किया। यह भवन करीब 3 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से तैयार हुआ और यहीं से ही मुख्यमंत्री ने गीता विद्या मंदिर स्कूल के नये भवन की आधारशिला रखी, जिस पर करीब 3 करोड़ रूपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने तरावड़ी में 50 बैड के मल्टीस्टोरी अस्पताल, मार्केटिंग बोर्ड की 16 सड़कों के लिए 11 करोड़ रुपये, पीडब्ल्यूडी की 8 सडक़ों के लिए 14 करोड़ रूपये,गोंदर में 33 केवी का सब स्टेशन,समाना बाहू में 4 करोड़ 28 लाख रूपये से पीएचसी, सीकरी व समाना बाहू में 2 करोड़ 50 लाख रूपये से खेल स्टेडियम, तरावड़ी में 1 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से सिंचाई विभाग द्वारा एक अंडरब्रिज, निसिंग और निगदू में एक-एक करोड़ रूपये की लागत से किसान भवन, निसिंग नगरपालिका का नया भवन, निसिंग अनाज मंडी से सिंगड़ा की सड़क को पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जाएगा,शेखनपुर के पुल को 80 लाख रूपये से चौड़ा किया जाएगा। बस्तली-गुनियाना सडक़ को करीब 4 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाएगा।
बारहवीं तक होगा स्कूल
गोंदर के राजकीय हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाकर बारहवीं तक, निगदू की पुलिस चौंकी का दर्जा बढ़ाकर थाना बनाया जाएगा, गोंदर गांव के सभी बीपीएल परिवारों का सर्वे करवाकर कच्चे मकान वाले परिवारों के पक्के मकान के लिए अनुदान दिया जाएगा और जिनके पास मकान नहीं है, उनको सरकारी सहायता दी जाएगी। गोंदर गांव के बड़े तालाब को फाईव पाउंड सिस्टम से विकसित किया जाएगा। गोंदर गांव के विकास के लिए अलग से 3 करोड़ रुपये की घोषणा व नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए 8 करोड़ रूपये की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. विरेन्द्र चौहान ने किया।

बदल सकेंगे गोंदर का नाम
मुख्यमंत्री ने गांव की इच्छा अनुसार गोंदर गांव के नाम के परिवर्तन के लिए पंचायत से प्रस्ताव पास करवाने को कहा, जो भी ग्रामीण गांव का नाम चाहेंगे सरकार को इसमें कोई आपत्ति नहीं। इसके अतिरिक्त छतरी चौंक के पास बड़ी पुलिया को करीब 22 लाख की लागत से चौड़ा किया जाएगा व जीटी रोड वाया पीर बाबा तक की सडक़ को 16 लाख की लागत से चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा गोंदर गांव से गुजरने वाली नरदक नहर पर लाखों रुपये की लागत से घाट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed