फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11 female players will adopt SDC

11 महिला खिलाड़ियों को गोद लेगी एसडीसी

Thu, 26 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 26 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए स्पोर्ट्स डेवलपमेंट काउंसिल जिले की 11 महिला खिलाड़ियों को गोद लेगा। काउंसिल के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह व महासचिव व स्वर्णपदक विजेता खिलाड़ी धनेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित हो काउंसिल ने खेलों में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस सामाजिक पहल के लिए सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से 11 खिलाड़ी बेटियों को गोद ले उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश में लिंगानुपात शत-प्रतिशत करने के उद्देश्य से कौंसिल टारगेट 1000 को पूरे प्रदेश भर में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से चलाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही काउंसिल इन बेटियों को विभिन्न खेलों का खेल एंबेसेडर बनाकर अपनी भागीदारी दर्ज करवाएगा। काउंसिल के सदस्य सुनील सैनी, एडवोकेट गौरव गोयल, प्रणव जावा, नरेंद्र कुकरेजा ने बताया कि तलवारबाजी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, मॉर्डन पैंथालोन, बाक्सिंग, हॉकी, फुटबाल, एथलेटिक्स, वॉलीबाल, हैंडबाल व टेबल टेनिस की बेटी खिलाड़ियों को गोद लेकर लड़के-लड़की के भेदभाव को समाप्त करने के भरसक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed