फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11.50 lakh rupees cheated from a person in the name of sending to Australia

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर व्यक्ति से ठगे 11.50 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
11.50 lakh rupees cheated from a person in the name of sending to Australia
आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 11.50 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति अपनी पुत्रवधु को आस्ट्रेलिया भेजना चाहता था लेकिन दोषी ने उससे रुपये लेकर उसे विदेश नहीं भेजा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव एचरा खुर्द जिला जींद निवासी गुलाब सिंह बुटाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधु ज्योति स्टडी के लिए आस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। इसके लिए वह नीलोखेड़ी के अस्पताल एरिया के वार्ड एक, गली नंबर 82 निवासी दीपक कत्याल से उसके घर पर फरवरी 2021 में मिला। इस दौरान आरोपी ने उसकी पुत्रवधु को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 11.50 रुपये की मांग की। उसने स्टडी फीस के नाम पर उससे 7.50 लाख रुपये और पुत्रवधु के सभी दस्तावेज ले लिए और 20 दिन बाद वीजा मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने बकाया रकम आढ़ती से लेकर और दो भैंसें बेचकर अदा कर दी। 20 दिन बीतने के बाद जब आरोपी से मिला तो उसने फीस संबंधी कुछ दस्तावेज उसे सौंपते हुए कहा कि जल्दी ही वीजा लग जाएगा। दस्तावेजों को चेक करवाने पर फीस संबंधी दस्तावेज फर्जी पाए गए। जिसके बाद आरोपी से रुपये वापस मांगे तो वह गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। जांच अधिकारी ईलम सिंह ने बताया कि गुलाब सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed