फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10th and 12th compartment examinations from 23 August

10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 23 अगस्त से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
10th and 12th compartment examinations from 23 August
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है, परीक्षाएं 23 अगस्त से शुरू होंगी। सीबीएसई ने इन परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जो छात्र असफल रहे हैं या जिन्हें एक दो पेपर में क्रास लगा है, वे बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 से 29 अगस्त तक चलेंगी। 10वीं की सभी परीक्षाओं की समयावधि सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक रहेगी। 12वीं के सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन में तीन पालियों 10:30 से 11:30, 10:30 से 12:00 और 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होंगी। सीबीएसई ने कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 गाइडलाइन
बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्वयं की सैनिटाइजर की पारदर्शी बोतल ले जानी होगी। छात्र नाक व मुंह मास्क से ढक कर रखेंगे। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टर्म-2 के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी परीक्षा
कंपार्टमेंट की परीक्षा टर्म-2 के पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। लिस्ट ऑफ कैडिंडेट (एलओसी) में जिन विद्यार्थियों का नाम होगा, उन्हें ही कंपार्टमेंट की परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। 29 अगस्त को 10वीं का अंतिम पेपर हिंदी कोर्स बी, उर्दू कोर्स बी, भूटिया, स्पेनिशन, तेलुगु, विषयों का होगा।

सीबीएसई 10वीं, 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 23 अगस्त से शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से शेड्यूल जारी किया जा चुका है। 10वीं की परीक्षाएं 23 से 29 अगस्त तक तथा 12वीं की परीक्षाएं 23 अगस्त को आयोजित की जाएंगी।
- राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed