फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1.07 crores were robbed on the pretext of selling land

Karnal News: जमीन बेचने का झांसा देकर हड़पे 1.07 करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
1.07 crores were robbed on the pretext of selling land
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/मूनक। जमीन बेचने के नाम पर 1.07 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इकरारनामा कराने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई। जमीन पर पिता के नाम पर चल रहे लोन को भी छुपाया। लोन चुकाने के बाद भी वे रजिस्ट्री कराने नहीं आए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

शिकायत में बल्ला निवासी सुशीला ने बताया कि उन्होंने अक्तूबर 2023 में समालखा निवासी सुकरम, मंदीप और मनीषा से जमीन का खरीदने का सौदा किया था। 40.11 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 25 लाख रुपये नकद व चेक में देकर उन्होंने इकरारनामा किया था। शेष राशि रजिस्ट्री के समय देनी तय हुई थी। रजिस्ट्री की तारीख 14 मई 2024 तय की गई। इसके बाद 10 मई को दोनों पक्षों ने जाकर स्टांप पेपर खरीदे।
विज्ञापन

उन्होंने अपने पार्टनर मीना देवी निवासी बल्ला के नाम से रजिस्ट्री कराने के लिए आरोपियों से बात की। इसके बाद 13 मई को अष्टामों पर सेल डीड 67.14 लाख रुपये के हिसाब से लिखी गई। जिसका भुगतान चेक द्वारा किया गया। लेकिन रजिस्ट्रार के न होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इसके बाद 13 मई को ही फुल पेमेंट एग्रीमेंट लिखा गया, जिसमें सारे लेनदेन करीब 1.07 करोड़ रुपये का हवाला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 15 मई को रजिस्ट्रीरी होना तय हुआ। इसी दौरान पता चला कि जमीन पर तीनों के पिता हवा सिंह के नाम बैंक का लोन बकाया है। इसके बाद आरोपी रजिस्ट्री कराने के लिए नहीं आए और इसके लिए हुई पंचायतों में भी आने से मना कर दिया। अब आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed