{"_id":"666a38a12d1f99f9580e3bd6","slug":"1026-lakh-cheated-by-luring-to-earn-lakhs-karnal-news-c-18-knl1008-408823-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लाखों कमाने का लालच देकर 10.26 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लाखों कमाने का लालच देकर 10.26 लाख ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। टेलीग्राम एप के माध्यम से लाखों रुपयों कमाने का लालच देकर एक साइबर ठग ने महिला से 10.26 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित महिला ने आरोपी की शिकायत साइबर थाना पुलिस करनाल को दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर एक मैसेज आया कि उनके पास एक व्यवसाय है और वे उसकी पैसे कमाने में मदद कर सकते हैं।
वह राजी हुआ तो आरोपी ने उसे टेलीग्राम एप रेफर किया और उसमें एक लिंक भेजा। जिसमें रुपए लगाने और उन्हीं रुपयों से लाखों कमाने का लालच दिया। जिसके बाद आरोपी ने धीरे-धीरे उक्त लिंक पर 10 लाख 26 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने उक्त खाते में से अपने रुपए निकालने चाहे तो वह खाता ब्लॉक हो गया। जिसके बाद उसने आरोपी को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया और उसे टेलीग्राम एप से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।