फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अंतरिक्ष यात्री ब्रह्यांड में यात्रा करते समय लगभग दो इंच लंबे हो जाते हैं : डा. पांडे

अंतरिक्ष यात्री ब्रह्यांड में यात्रा करते समय लगभग दो इंच लंबे हो जाते हैं : डा. पांडे

Tue, 19 Feb 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री ब्रह्यांड में यात्रा करते समय लगभग दो इंच लंबे हो जाते हैं : डा. पांडे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय, करनाल में महाविद्यालय की प्रिंसिपल सुजाता गुप्ता के सौजन्य से भौतिक विभाग की छात्राओं को ब्रह्मांड की खगोलीय देने को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. ओम प्रकाश पांडे, खगोल भौतिकी के प्रसिद्ध वैज्ञानिक ने ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यात्री ब्रह्मांड में यात्रा करते समय लगभग दो इंच लंबे हो जाते हैं।

यह भी बताया कि सूर्य का मूल रूप से रंग सफेद हैं, लेकिन पृथ्वी के वातावरण के कारण उसका रंग लाल, केसरी और पीला नजर आता हैं। उन्होंने बताया कि चंद्रमा पृथ्वी से हर वर्ष 1.5 इंच दूर होता जा रहा हैं और बहुत सालों बाद चंद्रमा पृथ्वी से बहुत दूर चला जाएगा। सूर्य की सतह का तापमान 5778 डिग्री सेल्सियस हैं, लेकिन वाइज-820 एक ऐसा तारा है। इसका तापमान हमेषा 27 डिग्री सेल्सियस रहता है और यह एक वामन तारा हैं। यदि हम सूर्य के आकर की तुलना एक फुटबॉल से करें तो पृथ्वी का आकार की मटर के दाने से भी कम होगा। सन 2001 में नासा में डॉ. ओपी पांडे का ‘‘साउंड एंड एनर्जी’’ पर रिसर्च पेपर प्रकाशित हुआ। वे कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य अतिथि व रिसोर्स पर्सन रहे। अतिथि डा. कामदेव झा, प्रिंसिपल, डीएवी महिला महाविद्यालय, पिहोवा ने भी छात्राओं को आशीर्वचन दिए। इस कार्यक्रम में 300 से भी अधिक छात्राओं ने बहुत दिलचस्पी से भाग लिया। छात्राओं ने ब्रह्मांड से जुड़ी हुई आश्चर्यचकित घटनाओं को सुनकर उत्साहपूर्वक प्रवक्ता के समक्ष कई प्रश्न पूछे, जिनका जवाब मुख्य अतिथि ने बहुत ही सहज और सरल तरीके से दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रिंसिपल सुजाता गुप्ता, भौतिक विज्ञान की विभागाध्यक्षा रेणु मेहत्ता, मीनू शर्मा, मीना मान, श्रुति जैन, पलक बतान, दिनेश व अजय ने सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed