{"_id":"5c003e4bbdec22416d12cc88","slug":"101543519819-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस के दावेदारों में मायूसी, भाजपा ने टिकटार्थियों का लिया साक्षात्कार, पूछे सात सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस के दावेदारों में मायूसी, भाजपा ने टिकटार्थियों का लिया साक्षात्कार, पूछे सात सवाल
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर टिकट की दौड़ काफी दिलचस्प होती जा रही है। कांग्रेस द्वारा पार्टी के सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से कांग्रेस के दावेदारों में मायूसी है, साथ ही इससे करनाल की राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। कांग्रेसी दावेदार एक दूसरे से संपर्क कर आगामी रणनीति बनाने मेें जुट गए हैं।
वहीं, दूसरी ओर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद के सात टिकटार्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजारा है और एक-एक करके सभी से सात सवाल पूछे हैं। साक्षात्कार देने वालों में पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग की पुत्रवधू मोनिका गर्ग, लिबर्टी के मालिक शम्मी बंसल की पत्नी अंजली बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखिजा की पुत्रवधू दीप्ति सुखिजा, सुजाता अरोड़ा, सोनिया पंडित व सीमा कश्यप खन्ना शामिल रहीं।
हालांकि, इनमें जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद की पत्नी रेखा आनंद साक्षात्कार देने के लिए नहीं पहुंची।
गुरुवार को भाजपा की ओर से टिकट चाहने वालों के साक्षात्कार लिए गए। भाजपा करनाल के प्रभारी रामेश्वर चौहान ने श्री कृष्णा मंदिर में सभी दावेदारों को एक एक करके बुलाया और उनसे टिकट मांगने के कारण व जीत के दावों की जानकारी मांगी। इस दौरान प्रभारी समेत भाजपा के अन्य जिला नेता भी मौजूद रहे। एक-एक करके सभी दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। इस दौरान प्रभारी की ओर से सभी से सात सवाल पूछे गए। इनमें वे टिकट क्यों और किस आधार पर मांग रहे हैं, दूसरा कैसे वे टिकट पर जीत पाएंगे आदि सवाल पूछे गए। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि प्रभारी की ओर से मेयर टिकट को लेकर चुनाव समिति को नाम भेजे जाएंगे। इसमें इन सात सवालों में फिट बैठने वाले को ही टिकट दी जाएगी, ताकि पार्टी हर हार में सीट जीत सके। इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद का कहना है कि पार्टी में पारदर्शिता से कार्य किया जा रहा है और जो मजबूत होगा टिकट उसे ही मिलेगी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री सैनी और प्रभारी ने पहले कर्ण लेक पर हुआ मंथन
गुरुवार सुबह राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी व करनाल प्रभारी रामेश्वर चौहान ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पूरे मामले पर मंथन किया। करीब एक घंटे तक यहां पर जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखिजा, महामंत्री योगेंद्र राणा बैठक में शामिल रहे। यहां पर मंत्री और प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों से मेयर पद को लेकर फीडबैक लिया। इसके बाद, रामेश्वर चौहान श्री कृष्णा मंदिर पहुंचे और वहां पर एक एक करके दावेदारों से चर्चा की।
आज पार्षदों के लिए होगा साक्षात्कार
मेयर पद के दावेदारों का साक्षात्कार लेने के बाद अब भाजपा 20 वार्डों में पार्षद पद की टिकट चाहने वाले अपने नेताओं का साक्षात्कार लेगी। शुक्रवार को फिर से श्री कृष्णा मंदिर में इसको लेकर बैठक होगी। बता दें कि एक एक वार्ड में बीजेपी के 4 से 5 दावेदार टिकट मांग रहे हैं। ऐसे में छंटनी करने के लिए भाजपा ने साक्षात्कार प्रक्रिया का सहारा लिया है। साथ ही संभावना जताई जा रही है कि टिकट फाइनल करने से पहले भाजपा अपने मंडल प्रभारियों से भी दावेदारों का फीडबैक लेगी।
ये हैं सात सवाल
-किस आधार पर आप टिकट मांग रहे हैं?
-चुनाव जीतने को लेकर आपकी रणनीति क्या है?
-विरोधियों को पछाड़ने के लिए आप क्या अलग करेंगे?
-पार्टी वर्कर्स में आपकी पैठ कैसी है और कैसे सभी को एक साथ लाएंगे?
-रैली और जनसभाओं का आयोजन कैसे और किस तरीके से करोगे?
-प्रचार और प्रसार के लिए आपकी प्लानिंग क्या है?
-इससे पहले चुनाव लड़ने का अनुभव है या नहीं?